facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPL 2023: चोटिल मूनी डब्ल्यूपीएल से बाहर, स्नेह राणा बनीं कप्तान

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की मूनी को चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी

Last Updated- March 09, 2023 | 2:43 PM IST
Beth Mooney

बेथ मूनी पिंडली की चोट के कारण बाकी बचे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसके बाद गुरुवार को भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को गुजरात जाइंट्स का कप्तान नियुक्त किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की मूनी को चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी। मूनी को पूर्ण फिटनेस हासिल करने में चार से छह हफ्ते का समय लगने की उम्मीद है।

मूनी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं वास्तव में गुजरात जाइंट्स के साथ पहले डब्ल्यूपीएल सत्र का इंतजार कर रही थी लेकिन दुर्भाग्य से चोट खेल का हिस्सा है और मैं निराश हूं कि सत्र के बाकी हिस्से से बाहर रहूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं टीम के प्रदर्शन पर नजर रखूंगी और प्रत्येक दिन उनकी हौसलाअफजाई करूंगी।’’

मूनी के स्थान पर गुजरात जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को टीम में शामिल किया है जिन्होंने हाल ही में संपन्न 2023 महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के फाइनल तक के सफर के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

वोलवार्ट छह मैच में तीन अर्धशतक के साथ शीर्ष स्कोरर थी जिससे मेजबान दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत की स्नेह राणा अब कप्तान होंगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को उपकप्तान बनाया गया है। गुजरात जाइंट्स का अगला मुकाबला 11 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement