facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPL नीलामी: स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपये में बिकी, Mumbai Indians ने हरमनप्रीत को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा

Advertisement

अभी तक दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें UP Warriorz ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा है

Last Updated- February 13, 2023 | 11:40 PM IST
Smriti Mandhana

महिला प्रीमियर लीग के लिए आज जब नीलामी हुई तो उम्मीद के मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए सबने तिजोरी खोल दी। भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति का नाम जब नीलामी के लिए आया तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होड़ शुरू हो गई। आखिर में आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने पाले में कर लिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने मंधाना से करीब आधी रकम यानी 1.80 करोड़ रुपये में अपने साथ ले लिया। मगर हरमन मुंबई इंडियंस की भी सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं बन सकीं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट सिवर ब्रंट को 3.20 करोड़ रुपये देकर हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली हरफनमौला दीप्ति शर्मा के लिए लगी, जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर और हाल ही में भारत को अंडर-19 ट्वेंटी-20 विश्व कप दिलाने वाली शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में लिया और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हरफनमौला पूजा वस्त्रकार (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रुपये मिले। जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अपने जांबाज प्रदर्शन का काफी फायदा मिला।

यस्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने और रेणुका को आरसीबी ने 1.50-1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे अच्छा सौदा आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग रहीं। इस जबरदस्त खिलाड़ी को टीम ने केवल 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अपनी पंसदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हर कोई मंधाना और एलिस पेरी को जानता है। हम कुछ खिलाड़ियों को लेने पर अड़े हुए थे। इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर हम काफी खुश हैं।’ उन्होंने कहा, ‘स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से वाकिफ हैं। इसलिए पूरी संभावना है कि वही कप्तान होंगी।’

मंधाना अपनी टीम के साथ नीलामी देख रही थीं। उन्होंने कहा, ‘हम पुरुष खिलाड़ियों की भी नीलामी देखते रहे हैं। महिला खिलाड़ियों के लिए इस तरह की नीलामी होना बड़ा पल है। आरसीबी की विरासत काफी बड़ी है और उसके प्रशंसक भी बहुत ज्यादा हैं। उम्मीद करते हैं कि हम एक बड़ी टीम बना सकेंगे।’

दीप्ति ने कहा, ‘हम इस मौके का इंतजार कर रहे थे। मैं उत्तर प्रदेश की हूं तो अपने राज्य की टीम के लिए चुना जाना शानदार अहसास है। मैं यूपी वारियर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान करना चाहूंगी।’

नीलामी के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की ऑल राउंडर एशले गार्डनर को गौतम अदाणी की गुजरात जाइंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। गार्डनर और नैट सिवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑल राउंडर एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन को 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपनी टीम में शामिल किया। आरसीबी ने 12 करोड़ रुपये में से 7.10 करोड़ रुपये चार खिलाड़ियों पर खर्च कर दिए। बाकी टीम (अनिवार्य 15 खिलाड़ियों की टीम) के 11 खिलाड़ी खरीदने के लिए उनके पास 4.90 करोड़ रुपये ही बचे हैं। टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। यूपी वारियर्स ने इंगलैंड की खब्बू स्पिनर सोफी एकल्सटन को खरीदने में 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए। मगर श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, इंगलैंड की कप्तान हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट जैसे बड़े नामों को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement