facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPL Final: स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने डब्ल्यूपीएल 2024 खिताब जीता

Advertisement

RCB महिला टीम का यह पहला फाइनल था और उसने धीमी शुरूआत के बाद दबाव से निपटते हुए आखिर में जीत हासिल की।

Last Updated- March 17, 2024 | 11:29 PM IST
WPL Final: Smriti Mandhana-led Royal Challengers Bangalore won the WPL 2024 title WPL Final: स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने डब्ल्यूपीएल 2024 खिताब जीता

स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद रहते आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे चरण का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स अच्छी शुरूआत करने के बावजूद आरसीबी के स्पिनरों के सामने घुटने टेककर इस साल भी खिताब से चूक गई।

पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। वहीं आरसीबी महिला टीम का यह पहला फाइनल था और उसने धीमी शुरूआत के बाद दबाव से निपटते हुए आखिर में जीत हासिल की।

आरसीबी की गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गयी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धीमी शुरूआत की और कछुआ चाल से चलते हुए 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर खिताब जीत लिया। उसकी बल्लेबाज टीम के पहले फाइनल में मैदान पर काफी दबाव में थीं लेकिन अंत में इससे निपटने में सफल रहीं।

ऋचा घोष (नाबाद 17 रन, 14 गेंद, दो चौके) ने टीम के लिए विजयी चौका जड़ा। मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन की धीमी पारी खेली और सोफी डिवाइन ने 27 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 32 रन का योगदान दिया। एलिसे पैरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं।

आरसीबी के लिए यह महिला (WPL) और पुरुष फ्रेंचाइजी क्रिकेट (इंडियन प्रीमियर लीग) में पहला खिताब है। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (44 रन) और कप्तान मेग लैनिंग (23 रन) की मदद से 43 गेंद में बिना विकेट गंवाये 64 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की।

लेकिन इसके बाद टीम ने 28,781 दर्शकों के सामने महज 49 रन के अंदर सभी 10 विकेट गंवा दिये। आस्ट्रेलिया की बायें हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनू (20 रन देकर तीन विकेट) ने आठवें ओवर में तीन विकेट चटकाकर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम के चरमराने का सिलसिला शुरू किया।

इसके बाद मेजबान टीम इन झटकों से नहीं उबर सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाकर फाइनल में लड़खड़ा गयी। इसमें श्रेयंका पाटिल का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली बल्लेबाज लैनिंग (23 गेंद) और शेफाली (27 गेंद) ने अच्छी शुरूआत की। शेफाली ने पहली 11 गेंद में धीमी शुरूआत के बाद तेजी दिखाई।

उन्होंने अपनी पारी के तीन छक्के स्ट्रेट लगाये। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर हाथ खोलते हुए घुटने के बल बैठकर पहला छक्का मोलिनू पर लांग ऑन पर जड़ा। चौथे ओवर में दायें हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को गेंदबाजी पर लगाया गया जिनके ओवर में 19 रन बने। शेफाली ने उनके सिर के ऊपर छक्का जड़कर आक्रामकता दिखायी जिससे लैनिंग भी उत्साहित हो गयीं। इसके बाद लैनिंग ने इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिये।

शेफाली ने आस्ट्रेलियाई आल राउंडर एलिसे पेरी पर एक छक्का और एक चौका जड़ा जिससे दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में 52 रन पर पहुंच गया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामकता जारी रखते हुए अगले ओवर में सोफी डिवाइन पर एक एक चौका जड़ा।

इसके बाद आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स पर ब्रेक लगाने में कामयाबी हासिल की जब मोलिनू ने आठवें ओवर में शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी को आउट करते हुए तीन विकेट झटके। बल्कि वह हैट्रिक के करीब खड़ी थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन विकेट पर 72 रन हो गया। लैनिंग पारी को संभालने की कोशिश में जुटी थीं लेकिन श्रेयंका की गेंद पर पगबाधा आउट हो गयीं। घरेलू टीम ने गैर जरूरी बड़े शॉट की तलाश में लगातार विकेट गंवाना जारी रखा और 81 रन तक छह विकेट खो दिये। दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट महज 23 रन में गंवा दिये।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement