facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wrestlers Protest: मशहूर कुश्ती कोच महावीर फोगाट की धमकी, कहा-इंसाफ नहीं मिला तो वापस लौटा देंगे मैडल

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 2:31 PM IST
Wrestling World Championship trials likely to happen only after WFI takes over

प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में आये द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर सिंह फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धमकी दी कि इंसाफ नहीं मिलने पर वह अपने पदक वापिस कर देंगे ।

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया , विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं । वे सात पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं ।

महावीर फोगाट ने कहा ,‘‘ अगर इस मामले में इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपने पदक वापिस कर दूंगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उस पर जिस तरह के आरोप हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिये ।’’

तीन साल पहले भाजपा से जुड़े फोगाट से पूछा गया कि क्या उन्होंने सरकार से बात की है या पार्टी के स्तर पर मसला उठाया है, उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसी कोई बात नहीं हुई है ।’’

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भी पद्मश्री समेत अपने पदक और पुरस्कार लौटाने की धमकी दी है । इस बीच हरियाणा में कई खापों ने भी प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया है । हिसार, भिवानी, जिंद और रेाहतक में कई खाप ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किये । महावीर फोगाट पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता और विनेश के चाचा हैं ।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement