facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wrestlers’ Protest: बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज होना जीत की ओर पहला कदम, लेकिन जारी रहेगा विरोध

Advertisement

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने में छह दिन लग गए और उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है।

Last Updated- April 28, 2023 | 6:06 PM IST
Wrestlers protest at Jantar Mantar
PTI

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ शुक्रवार को FIR दर्ज करने का फैसला किया जिसे यहां के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने ‘जीत की ओर पहला कदम’ करार दिया।

पहलवान ने हालांकि कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इस सांसद को उनके सभी पदों से हटाये जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की उच्चतम न्यायालय की पीठ को बताया कि FIR शुक्रवार को दर्ज की जाएगी।

WFI प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवान 23 अप्रैल को अपना आंदोलन दोबारा से शुरू करने के बाद से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साक्षी मलिक ने जंतर-मंतर पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह जीत की ओर पहला कदम है, लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।’

Also Read: Wrestlers Protest: कपिल देव और नीरज चोपड़ा के बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने किया पहलवानों का समर्थन, कही ये बड़ी बात

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को सूचीबद्ध करने वाला एक बड़ा बैनर लगाया है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने में छह दिन लग गए और उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है।

विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश ने कहा, ‘यह (पुलिस) एक कमजोर FIR दर्ज कर सकती है। हम देखेंगे, निरीक्षण करेंगे और फिर निर्णय लेंगे (विरोध प्रदर्शन खत्म करने पर)। उसे (बृजभूषण को) सलाखों के पीछे होना चाहिए और उसे सभी मौजूदा पदों से हटा दिया जाना चाहिए, अन्यथा वह जांच प्रभावित करने की कोशिश करेगा।’

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement