facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wrestlers Protest: खाप पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बताया आगे का प्लान

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 7:35 PM IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि खाप महापंचायत के सदस्य महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि जंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में खाप महापंचायत बुलाई गई थी। इसी के साथ शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी पंचायत बुलाई गई है।

टिकैत ने कहा अगर राष्ट्रपति और सरकार से मुलाकात के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर कोई फैसला नहीं होता है तो महापंचायत अगला कदम उठाएगी।

राकेश टिकैत ने कहा, “आंदोलनकारी पहलवानों के समर्थन में खापों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे तथा यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक प्रदर्शनकारी पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि महापंचायत के सदस्य राष्ट्रपति से कब मिलेंगे।

इससे पहले मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेताओं साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट निवर्तमान भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में हर की पौड़ी पहुंचे।

ये सभी पहलवान मंगलवार को गंगा नदी में अपने पदक बहाने गए थे लेकिन खाप और किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement