facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WFI के कार्यभार संभालने के बाद ही कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप ट्रायल्स होने की संभावना

Advertisement

WFI के नये अधिकारियों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होंगे जिससे उनके पास विश्व चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल्स कराने और प्रविष्टियां भेजने के लिए केवल चार ही दिन बचेंगे।

Last Updated- August 03, 2023 | 7:29 PM IST
Wrestling World Championship trials likely to happen only after WFI takes over

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा कुश्ती के लिए गठित तदर्थ समिति के विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स कराने का काम भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चयनित अधिकारियों पर सौंपने की संभावना है और वह इस पर एक या दो दिन में निर्देश जारी करने की योजना बना रही है।

WFI के नये अधिकारियों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होंगे

WFI के नये अधिकारियों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होंगे जिससे उनके पास विश्व चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल्स कराने और प्रविष्टियां भेजने के लिए केवल चार ही दिन बचेंगे। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। विश्व चैम्पियनशिप 16 से 24 सितंबर तक बेलग्रेड में आयोजित की जायेगी जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए 90 कोटा स्थान दांव पर होंगे।

Also read: WFI elections 2023: क्या कायम रहेगा बृजभूषण सिंह का दबदबा? अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दो करीबी

नये अधिकारियों के पास ट्रायल्स कराने के लिये तीन-चार दिन होंगे

तदर्थ पैनल पहले ट्रायल्स 10 अगस्त को कराने की और इसके लिए एक से तीन अगस्त तक नोटिफिकेशन जारी करने की योजना बना रहा था। हालांकि तदर्थ समिति सदस्यों के करीबी एक सूत्र ने गुरुवार को गोपनीयता की शर्त पर कहा कि पैनल के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि WFI के चुने हुए अधिकारी ही ट्रायल्स आयेाजित करें ताकि और अधिक विवादों से बचा जा सके।

सूत्र ने कहा, ‘तदर्थ पैनल ट्रायल्स आयोजित करने का काम चयनित संस्था को सौंपने की योजना बना रहा है। इस पर सोच यही है कि नये अधिकारियों के पास ट्रायल्स कराने के लिये तीन-चार दिन और होंगे तथा प्रविष्टयां 16 अगस्त की अंतिम तारीख से पहले भेज दी जायें।’ उन्होंने कहा, ‘तदर्थ पैनल इस संबंध में एक या दो दिन में निर्देश जारी करने की योजना बना रहा है।’

Also read: Asian Champions Trophy के जरिए एशियाई खेलों की तैयारी को पुख्ता करने उतरेगी भारतीय टीम

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को मिली छूट पर हंगामा

एशियाई खेलों के लिए 22-23 जुलाई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में हुए ट्रायल्स में काफी हंगामा हुआ था क्योंकि पहलवानों के कोचों और माता-पिता ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया (65 किग्रा फ्रीस्टाइल) और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट (53 किग्रा) को दी गई छूट के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement