facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTC Final 2023: टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बोले रिकी पोंटिंग, कहा- भारत को फुललैंग्थ गेंदबाजी करनी चाहिए थी

Advertisement
Last Updated- September 19, 2023 | 3:43 PM IST
Team India

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में फुललैंग्थ गेंदबाजी नहीं करके भारत ने अपना ही नुकसान किया है हालांकि उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बेहद प्रतिस्पर्धी बताते हुए उनकी तारीफ की है ।

सिराज ने 108 रन देकर चार विकेट लिये लेकिन उनके अलावा कोई और गेंदबाज आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 469 रन बनाने से रोक नहीं सका ।

पोंटिंग ने आईसीसी से कहा ,‘‘ सिराज बेहद प्रतिस्पर्धी है । कई बार भावनाओं में बह जाता है लेकिन जब हालात अनुकूल नहीं हो तो टीम में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कल सुबह पहली गेंद से दूसरे दिन दोपहर तक वह 86 या 87 मील की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था और यही उसके तेवर बताता है ।’’

पोंटिंग ने कहा कि भारतीयों को शॉर्टपिच गेंदों की बजाय पूरी लैंग्थ वाली गेंद डालनी चाहिये थी । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उन्होंने कल पहले घंटे में शॉर्ट गेंदें डालकर अपना नुकसान खुद किया । उनके पास नयी ड्यूक गेंद थी और फुललैंग्थ गेंदबाजी करके उन्हें फायदा हो सकता था । लंच तक आस्ट्रेलिया के चार पांच विकेट गिर सकते थे ।’’ उन्होंने इस बहस में पड़ने से इनकार किया कि भारत को रविचंद्रन अश्विन को उतारना चाहिये था या नहीं लेकिन कहा कि चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने के फैसले का भारत को बाद में फायदा मिल सकता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि कप्तान की इसके लिये आलोचना हो रही है लेकिन यह अकेले उसका फैसला नहीं था । मैने देखा राहुल द्रविड़ और रोहित कल सुबह लंबी बात कर रहे थे । यदि उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया तो चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरना ही था । अभी तक इसका फायदा नहीं मिला है लेकिन मैच में अभी काफी समय है और इतनी जल्दी फैसला नहीं सुनाना चाहिये ।’’

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement