facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अलीरेजा को हराकर युवा भारतीय गुकेश ने एकल बढ़त हासिल की

Advertisement

गुकेश का सामना अब अंतिम दौर की बाजी में नाकामुरा से होगा जबकि कारूआना की भिड़ंत नेपोमनियाच्ची से होगी।

Last Updated- April 21, 2024 | 1:05 PM IST
D Gukesh

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर एकल बढ़त हासिल की। इस तरह गुकेश अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैम्पियनशिप दावेदार बनने की कोशिश में जुटे हैं। अब टूर्नामेंट में बस एक दौर बचा है।

चेन्नई के 17 वर्षीय गुकेश अगर कैंडिडेट्स में विजेता बनते हैं तो विश्व चैम्पियन के खिताब के लिए उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होगी। महिलाओं की स्पर्धा में कोनेरू हम्पी ने अन्ना मुजिचुक से ड्रा खेला जबकि वैशाली रमेशबाबू ने लेई टिंग्जी को पराजित किया। 22 साल की वैशाली ने इस तरह अपनी पिछली चार बाजियों में लगातार जीत दर्ज की है।

रूस के इयान नेपोमनियाच्ची और अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने ड्रा खेला। गुकेश को संयम से खेलने का लाभ मिला और उन्होंने मुश्किल स्थिति में अलीरेजा की अंत में की गयी भूल का फायदा उठाया। गुकेश के अब 13 में से 8.5 अंक हैं जिससे वह नेपोमनियाच्ची, नाकामुरा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आधा अंक आगे हैं।

आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती छह छह अंक से संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं जबकि फिरोजा के 4.5 अंक और निजात अबासोव के 3.5 अंक हैं। कारूआना ने कड़े मुकाबले में प्रज्ञानानंदा को पराजित किया जबकि गुजराती ने अजरबेजान के अबासोव से ड्रा खेला।

गुकेश का सामना अब अंतिम दौर की बाजी में नाकामुरा से होगा जबकि कारूआना की भिड़ंत नेपोमनियाच्ची से होगी। हालांकि चार खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता को जीत सकता है, लेकिन संभावनायें काफी हद तक गुकेश के पक्ष में हैं क्योंकि महज ड्रा भी उन्हें विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार के रूप में उभरने के लिए काफी हो सकता है।

महिला वर्ग में झोंग्यी टान ने शीर्ष वरीय रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना से ड्रा खेलने के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और हमवतन टिंग्जी लेई पर पूरे एक अंक की बढ़त बनायी हुई है।

वैशाली ने शानदार जीत से लेई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जबकि हम्पी ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और बुल्गारिया की नुरूग्युल सालिमोवा ने रूस की कैटरीना लाग्नो से बाजी ड्रा कराकर अंक बांटे। लेई 7.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं। गोरयाचकिना, लाग्नो, हम्पी और वैशाली के 6.5 अंक हैं, ये सभी संयुक्त तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। सालिमोवा और मुजिचुक पांच पांच अंक से संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 1:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement