facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zagreb Open: सरकार ने रैंकिंग सीरीज में पहलवानों की भागीदारी को दी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 3:00 PM IST
Bajrang Punia

सरकार ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित 55 सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल को एक से पांच फरवरी के बीच होने वाले जाग्रेब ओपन ग्रांप्री में भाग लेने की मंजूरी दे दी है।

नवनियुक्त निगरानी समिति ने रैंकिंग सीरीज के इस पहले टूर्नामेंट के लिए 12 महिला, 11 ग्रीको रोमन और 13 पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को चुना है।

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार इस टीम में ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया, अंशु मलिक और दीपक पूनिया भी शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरे का पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए इस सप्ताह के शुरू में पांच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया था। इस समिति को डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता वाली इस समिति में पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और मिशन ओलंपिक सेल की सदस्य तृप्ति मुरगुंडे, टॉप्स के पूर्व सीईओ राजगोपालन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की पूर्व कार्यकारी निदेशक (खेल) राधिका श्रीमन शामिल हैं। पहलवानों ने हालांकि इस पर निराशा व्यक्त की है कि समिति का गठन करने से पहले उनकी राय नहीं ली गई।

पिछले सप्ताह बजरंग, विनेश और रवि दहिया सहित कई पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर तीन दिन का धरना दिया था। पहलवानों ने शरण पर तानाशाही रवैया अपनाने और जूनियर पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पहलवानों ने हालांकि उन खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की जिनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement