facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rinfra सड़क परियोजनाओं की दौड़ में मैक्वेरी, क्यूब हाईवेज समेत 3 कंपनियां शामिल

Advertisement

बैंकरों का कहना है कि इस संबंध में मैक्वेरी ग्रुप, क्यूब हाइवेज और कोटक अल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स के साथ बातचीत शुरुआती चरण में है।

Last Updated- October 08, 2023 | 11:00 PM IST
More capex for states

उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Rinfra) की आठ सड़क परियोजनाएं 6,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर खरीदने की दौड़ में तीन बोलीदाता शामिल हैं।

बैंकरों का कहना है कि इस संबंध में मैक्वेरी ग्रुप, क्यूब हाइवेज और कोटक अल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स के साथ बातचीत शुरुआती चरण में है और आरइन्फ्रा के संपूर्ण सड़क पोर्टफोलियो की बिक्री इस महीने के अंत तक हो जाने की संभावना है।

यदि बातचीत सफल रही तो इस सौदे से आरइन्फ्रा का कुल कर्ज 14,500 करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत तक घटकर 8,500 करोड़ रुपये रह जाएगा।

बिक्री से जुड़ी परियोजनाएं हैं: 88.27 किलोमीटर त्रिची-डिंडीगुल रोड, सलेम और उलुंदुरपेट के बीच 136.36 किलोमीटर की सड़क, 66.18 किलोमीटर की गुड़गांव-फरीदाबाद सड़क, 79.95 किलोमीटर त्रिची-करुर, 54 किलोमीटर डिंडीगुल-समयानल्लूर, 60 किलोमीटर होसूर-कृष्णागिरि, पुणे और सातारा के बीच 140 किलोमीटर फोर-लेन सड़क परियोजना और 33.48 किलोमीटर की नमक्कल-करूर हाइवे परियोजना।

आरइन्फ्रा ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। वहीं मैक्वेरी, क्यूब हाइवेज और कोटक अल्टरनेट ऐसेट ने भी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जनवरी में, आरइन्फ्रा ने दिल्ली-आगरा टोल रोड की बिक्री 3,600 करोड़ रुपये में क्यूब हाइवेज ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी किए जाने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement