facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन के लिए अब तक 4 लाख गिग नौकरियां पैदा हुई

Advertisement

कर्मचारियों का इंतजाम करने वाली फर्मों के अनुमान के मुताबिक देश में अब तक लगभग 4,00,000 गिग नौकरियां सृजित हो चुकी हैं। साल के अंत तक यह संख्या 7,00,000 तक पहुंचने की उम्मीद ह

Last Updated- October 09, 2023 | 10:30 PM IST
Delivery workers need to organize themselves

इस साल मौजूदा त्योहारी सीजन के बीच ई-कॉमर्स की बिक्री पूरे जोरों पर होने से उम्मीद की जा रही है कि देश भर में रोजगार सृजन पिछले साल से कहीं अधिक रहेगा।

कर्मचारियों का इंतजाम करने वाली फर्मों के अनुमान के मुताबिक देश में अब तक लगभग 4,00,000 गिग नौकरियां सृजित हो चुकी हैं। साल के अंत तक यह संख्या 7,00,000 तक पहुंचने की उम्मीद है।

गिग नौकरियों की संख्या पिछले साल पूरी त्योहारी अवधि के दौरान सृजित नौकरियों की कुल संख्या को पार कर चुकी है। वर्ष 2022 में सितंबर से दिसंबर के बीच ऐसी 4,00,000 नौकरियां सृजित की गई थीं।

कर्मचारियों का इंतजाम करने वाले प्लेटफॉर्म टीमलीज सर्विसेज के उपाध्यक्ष और कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता और स्वास्थ्य देखभाल) बालासुब्रमण्यन का कहना है कि इस साल त्योहारी सीजन के दौरान कर्मचारियों की बढ़ती मांग पिछले साल की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक है। मांग में इस इजाफे को मुख्य रूप से ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों द्वारा आयोजित प्रमुख बिक्री कार्यक्रमों से बढ़ावा मिल रह है।

मसलन ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमेजॉन इंडिया ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने देश के त्यौहारी सीजन के लिए अपने परिचालन नेटवर्क में 1,00,000 से अधिक सीजनल नौकरी के अवसर सृजित किए हैं। इन अवसरों में देश भर में मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं।

इसी तरह वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी पहले कहा था कि वह इस अवधि के दौरान भंडारगृह और छंटाई केंद्रों और डिलिवरी केंद्रों सहित अपनी आपूर्ति श्रृंखला में 1,00,000 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

एमेजॉन (एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल) और फ्लिपकार्ट (द बिग बिलियन डेज) दोनों के ही प्रमुख बिक्री कार्यक्रम 8 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। मीशो और स्नैपडील जैसी अन्य ई-कॉमर्स फर्मों पर भी बिक्री चल रही है।

बालासुब्रमण्यन ने कहा कि अकेले विश्व कप से ही 1,00,000 अतिरिक्त नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है, जिनमें से अधिकांश में डिलिवरी क्षेत्र, परिवहन, आतिथ्य और इवेंट प्रबंधन में काम करने वाले गिग कर्मचारी शामिल रहेंगे।

त्योहारी सीजन से पहले पिछले कुछ महीने में नौकरियों में लगातार इजाफा देखा गया है। टैलेंट प्लेटफॉर्म फाउंडिट के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने की तुलना में सितंबर में घरेलू उपकरण उद्योग में नौकरियों में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि खुदरा क्षेत्र में नौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

वर्ष के शेष भाग में नई नौकरियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि कर्मचारियों का इंतजाम करने वाली फर्मों के आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से अधिकांश गिग या अस्थायी वाली नौकरियां होंगी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement