facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में हर 5 में 4 इंटरनेट यूजर्स देखते हैं YouTube: रिपोर्ट

Advertisement

दुनिया भर में शॉर्ट वीडियो को हरेक महीने 70 अरब व्यू मिले और इसमें सालाना आधार पर 120 प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ।

Last Updated- September 27, 2023 | 11:09 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

गूगल की वीडियो सेवा यूट्यूब ने भारत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। कॉमस्कोर के एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले पांच में चार लोग यूट्यूब देखते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार जून 2023 में 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने औसतन रोजाना लगभग 70 मिनट यूट्यूब देखने पर खर्च किए थे।

दिलचस्प बात यह है कि यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो देखने में भी लोग गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों में 96 प्रतिशत ने कहा कि वे ‘यूट्यूब शॉर्ट्स’ देखते हैं। दुनिया भर में शॉर्ट वीडियो को हरेक महीने 70 अरब व्यू मिले और इसमें सालाना आधार पर 120 प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ।

गूगल इंडिया के निदेशक, मार्केटिंग पार्टनर्स, सत्य राघवन ने कहा कि यूट्यूब देखने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ना भारत में सामग्री तैयार करने वाले बड़ी तादाद में लोगों का स्पष्ट संकेत है।

दिलचस्प बात है कि भारत में लोग विभिन्न वीडियो फॉर्मेट देखते हैं और यह भी तय कर रहे हैं कि उन्हें कितने समय तक क्या देखना है। लोग रोजाना जितना समय वीडियो देखने में बिताते हैं उसका 21 प्रतिशत से अधिक हिस्सा किसी एक वीडियो फॉर्मेट पर नहीं खर्च करते हैं।

पिछले पांच वर्षों के दौरान कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) यूट्यूब के लिए सर्वाधिक तेजी से बढ़ता माध्यम (स्क्रीन) बनते जा रहे हैं। भारत के शहरी क्षेत्रों में कनेक्टेड टीवी दर्शकों में लगभग 33 प्रतिशत सामान्य टेलीविजन (केबल या उपग्रह आधारित) बिल्कुल नहीं देखते हैं।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement