facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

4 निजी बैंकों ने जमा दरों में किया इजाफा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:33 AM IST

बैंकों में जमा की तुलना में कर्ज की मांग में भारी बढ़ोतरी होने के कारण आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, ऐक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहित कई बैंकों ने धन जुटाने के लिए जमा दरों में इजाफा किया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार से 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए सावधि जमा ब्याज दरों की घोषणा की। बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की सामान्य जमा और 18 महीने से दो साल में परिपक्व होने वाली सामान्य जमा राशि के लिए 7.15 फीसदी की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है।

आरबीएल बैंक 19 जनवरी से ऋणदाता ने 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह तीन परिपक्वता वाले खंड- 453 से 459 दिन, 460 से 724 दिन और 725 दिनों के तहत सामान्य जमा के लिए 7.55 फीसदी की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है।

ऐक्सिस बैंक 20 जनवरी से 2 करोड़ रुपये से कम लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम के छह परिपक्वता वाले जमा के लिए 7.60 फीसदी की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है। निजी ऋणदाता मोटे तौर पर एक वर्ष से 15 महीने में परिपक्व होने वाली जमा राशि के लिए 7.60 फीसदी की पेशकश कर रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 18 जनवरी से 366 से 399 दिनों में परिपक्व होने वाली 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये की जमा राशि पर 7.55 फीसदी की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement