facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुराने के निपटान के लिए Adani Group ने लिया 3.5 अरब डॉलर का नया कर्ज

Advertisement

Adani Group ने कहा, शुक्रवार को उठाए गए कदम से सीमेंट वर्टिकल का शुद्ध कर्ज-एबिटा अब 2 गुने के भीतर है।

Last Updated- October 20, 2023 | 11:15 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी समूह (Adani Group) ने शुक्रवार को कहा कि एंडेवर ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट के जरिये अदाणी सीमेंट ने 3.5 अरब डॉलर के नए कर्ज के लिए करार किया है, जो अंबुजा सीमेंट्स व एसीसी के अधिग्रहण की खातिर लिए गए कर्ज के निपटान के लिए है।

नए कर्ज का कार्यक्रम 10 अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ पूरा हुआ, जिसकी परिपक्वता अवधि तीन साल तक की है। समूह ने कहा कि इस कदम से अदाणी सीमेंट वर्टिकल के लिए लागत में 30 करोड़ डॉलर की बचत होगी।

सितंबर 2022 में गौतम अदाणी (Gautam Adani) प्रवर्तित समूह ने दो सीमेंट इकाइयों अंबुजा सीमेंट्स व एसीसी में प्रवर्तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण 6.6 अरब डॉलर में किया था। इस खरीद से अदाणी सीमेंट देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता बन गई।

समूह ने कहा, शुक्रवार को उठाए गए कदम से सीमेंट वर्टिकल का शुद्ध कर्ज-एबिटा अब 2 गुने के भीतर है।

डीबीएस बैंक, फर्स्ट अबु धाबी बैंक, मिजोहो बैंक और एमयूएफजी बैंक ने इस लेनदेन के लिए लीड अरेंजर व बुकरनर और अंडरराइटर के तौर पर काम किया। इसके अतिरिक्त, बार्कलेज बैंक पीएलसी, बीएनपी पारिबा, डॉयचे बैंक एजी, आईएनजी बैंक, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने इस लेनदेन के लिए लीड अरेंजर व बुकरनर के तौर पर काम किया।

फंड को लेकर समूह की अन्य गतिविधियों में फ्रांस की दिग्गज टोटाल एर्जीज की तरफ से अदाणी ग्रीन एनर्जी संग संयुक्त उद्यम में सितंबर में 30 करोड़ डॉलर निवेश और अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की 2.7 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अगस्त में सॉवरिन फंड कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की तरफ से 50 करोड़ डॉलर का निवेश शामिल है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement