facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी पीएलआई योजना पर होगा विमर्श

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि 5 गीगावॉट प्रति घंटे की क्षमता तक प्रोत्साहन मुहैया कराने की योजना है। 

Last Updated- July 20, 2023 | 10:34 PM IST
Electric vehicle

केंद्र सरकार 20 गीगावॉट प्रति घंटा के स्लॉट को भरने के प्रयास में नई बोलियों के लिए 24 जुलाई को हितधारकों के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है। यह स्लॉट शुरुआती उम्मीदारों में से एक ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स के एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी स्टोरेज के लिए पीएलआई योजना (PLI Scheme) से बाहर निकलने की वजह से खाली हुआ है।

सरकारी अ​धिकारियों का कहना है, ‘नए बोली प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। उद्योग परामर्श 24 जुलाई को होगा। नई निविदा अगले महीने के पहले पखवाड़े में जारी किए जाने की संभावना है।’

भारी उद्योग मंत्रालय ने पीएलआई में नई बोलियां आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। एक अ​धिकारी ने कहा, ‘इस बैठक का मकसद प्रक्रियाओं को ज्यादा मजबूत बनाना है, जिससे कि भी कंपनी ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स की तरह चतुराई नहीं कर सके। इसके अलावा, हम ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को शामिल करना चाहेंगे।’

द​क्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी ह्युंडै मोटर इंडिया ने जोर देकर कहा कि उसका उस कंपनी से कोई लेना देना नहीं है, जिसने इस योजना के लिए बोली लगाई थी। इसके बाद ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स (Hyundai Global Motors) पीएलआई योजना से बाहर हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि 5 गीगावॉट प्रति घंटे की क्षमता तक प्रोत्साहन मुहैया कराने की योजना है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement