facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूरसंचार क्षेत्र का एजीआर हुआ 67,835 करोड़ रुपये

Advertisement

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं का सकल राजस्व भी तीसरी तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के मुकाबले 2.13 प्रतिशत बढ़कर 84,500 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- April 23, 2024 | 10:10 PM IST
Will Budget 2025 boost India's digital accessibility with lower costs?

दूरसंचार क्षेत्र के समायोजित सकल राजस्व (AGR) में तिमाही आधार पर 1.88 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बढ़कर 67,835 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आज जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एजीआर वह आधार होता है, जिस पर दूरसंचार विभाग परिचालकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले शुल्क की गणना करता है। पिछली दो तिमाहियों में इसमें 1.46 प्रतिशत और 1.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक की इस तिमाही रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि दूरसंचार परिचालकों के प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) में वृद्धि के परिणामस्वरूप सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एजीआर में 7.84 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं का सकल राजस्व भी तीसरी तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के मुकाबले 2.13 प्रतिशत बढ़कर 84,500 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि सालाना आधार पर इसमें चार प्रतिशत की गिरावट आई।

इस बीच तीसरी तिमाही में एकत्रित किया गया लाइसेंस शुल्क पिछली तिमाही के मुकाबले दो प्रतिशत बढ़कर 5,433 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर इसमें आठ प्रतिशत का इजाफा हुआ। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) से एकत्रित राशि तिमाही आधार पर मामूली रूप से 1.06 प्रतिशत बढ़कर 845 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 833 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर इसमें चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement