facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग से लिया 12 करोड़ डॉलर का कर्ज

Advertisement

यह लेनदेन गुजरात इंटरनैशनल फाइनैंस टेक-सिटी (Gift City) में एयर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड की सहायता से किया गया था।

Last Updated- December 20, 2023 | 9:57 PM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी

सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने एयरबस से A350-900 विमान खरीदने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) को 12 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है।

यह लेनदेन गुजरात इंटरनैशनल फाइनैंस टेक-सिटी (Gift City) में एयर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड की सहायता से किया गया था।

एसएमबीसी ने बयान में कहा है कि यह एयर इंडिया के इस साल की शुरुआत में दिए गए 470 विमानों के ऑर्डर का हिस्सा है। यह कर्ज एसएमबीसी की सिंगापुर शाखा के जरिये गारंटी वाली ऋण सुविधा से​ दिया गया है। एयर इंडिया ने विमान के लिए इक्विटी भी रखी है। इस लेनदेन में एसएमबीसी एकमात्र बैंक था।

एसएमबीसी इंडिया के कंट्री हेड हिरोयुकी मेसाकी ने कहा कि तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार के बीच बैंक ने गिफ्ट सिटी संरचना के जरिये इस सुर​क्षित ऋण सुविधा को पूरा किया। विमान पट्टे के लिए वित्तीय सहायता वाला बैंक का अपनी तरह का पहला सौदा है।

इससे पहले एयर इंडिया ने गिफ्ट सिटी के जरिये एचएसबीसी के साथ वित्तीय पट्टे सौदे के जरिये देश का पहला एयरबस ए350-900 विमान हासिल किया था।
वैश्विक स्तर पर भारत पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार है। यह यात्रा करने के इच्छुक बड़े और बढ़ते मध्य वर्ग से प्रेरित है।

इस क्षेत्र में उल्लेखनीय इजाफा जारी रहने की उम्मीद है, जैसा कि बढ़ती मांग पूरी करने के लिए भारतीय विमानन उद्योग में दिए गए बड़े ऑर्डरों से पता चलता है। बैंक ने कहा कि इस सौदे से एसएमबीसी को तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में प्रवेश करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement