facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत में हवाई किराया अन्य देशों से काफी कम: Akasa Air

Advertisement

Akasa Air के बेड़े में 24 विमान हैं। हवाई टिकट कीमतों के बारे में एक सवाल पर दुबे ने कहा कि भारत में कुछ सबसे सस्ते हवाई किराये हैं।

Last Updated- March 24, 2024 | 10:46 PM IST
Akasa Air

लगभग दो साल पुरानी एयरलाइन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) के मुख्य कार्य अधिकारी विनय दुबे का मानना है कि भारत में हवाई किराये ‘अविश्वसनीय रूप से किफायती’ हैं।

उन्होंने कहा कि देश के विमानन बाजार में विकास की ऐसी संभावनाएं हैं, जहां अकासा एयर के साथ-साथ अन्य एयरलाइन कंपनियां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। अकासा एयर 28 मार्च से मुंबई से दोहा के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की तैयारी में है।

दुबे ने कहा कि एयरलाइन ‘मार्केटिंग’ के लिए चीजें नहीं करती। हमारा लक्ष्य 2030 तक दुनिया की शीर्ष 30 एयरलाइन में शामिल होना है। हम भविष्य में सूचीबद्धता के लिए तैयार हैं।’

दुबे ने कहा ‘हमें लगता है कि हमारा वित्तीय भविष्य बहुत अच्छा है। भविष्य में हम सूचीबद्धता के लिए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि किसी दिन हम सूचीबद्ध होंगे।’

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि विमानन क्षेत्र में हमेशा गहन प्रतिस्पर्धा रही है। जबतक कि हम बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो भविष्य में न केवल अकासा एयर (Akasa Air) के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त गुंजाइश है।

एयरलाइन के संस्थापक एवं मुख्य कार्य अधिकारी ने कहा, ‘हम भारत में जो वृद्धि देख रहे हैं, ऐसा नहीं है कि यदि दूसरा खराब प्रदर्शन करेगा तभी अकासा का प्रदर्शन अच्छा होगा। अकासा भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और अन्य भी।’

अकासा एयर ने अगस्त, 2022 में परिचालन शुरू किया था। आज इसके बेड़े में 24 विमान हैं। हवाई टिकट कीमतों के बारे में एक सवाल पर दुबे ने कहा कि भारत में कुछ सबसे सस्ते हवाई किराये हैं।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से है। यात्रियों की संख्या बढ़ने और पहली बार यात्रा करने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए यह मूल्य की दृष्टि से सबसे संवेदनशील बाजारों में है।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement