facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकदी की कमी के बीच बैंकों ने जमा प्रमाण पत्र से जुटाया रिकॉर्ड धन

Advertisement

जमा प्रमाण पत्र कम अवधि के ऋण जुटाने के साधन होते हैं, जिसका इस्तेमाल बैंक धन जुटाने के लिए करते हैं।

Last Updated- October 03, 2023 | 9:59 PM IST
Debt recovery

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी के बीच सितंबर महीने में चालू वित्त वर्ष में जमा प्रमाण पत्र (सीडी) जारी करने की रफ्तार उच्च स्तर पर पहुंच गई। बैंकों ने इसके माध्यम से संसाधन जुटाने की कवायद की। सीडी कम अवधि के ऋण जुटाने के साधन होते हैं, जिसका इस्तेमाल बैंक धन जुटाने के लिए करते हैं।

सितंबर में बैंकों ने 73,856 करोड़ रुपये के सीडी जारी किए, जबकि अगस्त में 56,895 करोड़ रुपये और जुलाई में 45,550 करोड़ रुपये के सीडी जारी किए गए थे।

बैंक सीडी के माध्यम से धन जुटाने की दौड़ में शामिल थे, जिसकी वजह से 6 महीने और 12 महीने की सीडी दरें सितंबर में क्रमशः 2 आधार अंक और 5 आधार अंक बढ़ीं। हालांकि 3 माह की सीडी दरें 3 आधार अंक गिरकर 7.05 प्रतिशत पर आ गईं।

जेएम फाइनैंशियल के प्रबंध निदेशक अजय मंगलुनिया ने कहा, ‘ऐसा नकदी की वजह से हुआ। व्यवस्था में नकदी की कमी ज्यादा रही और बैंक रिजर्व बैंक से उधारी ले रहे थे। और आईसीआरआर (बढ़े क्रेडिट रिजर्व रेशियो)) की वजह से रिजर्व बैंक ने कुछ नकदी खींची थी, जिसे किस्तों में जारी किया गया।’

उन्होंने कहा, ‘सितंबर महीने में सामान्यतया अग्रिम कर आता है, जीएसटी का भुगतान होता है और तमाम तरह के भुगतान होते हैं। ऐसे में सितंबर महीना सामान्यतया तंग रहता है। साथ ही त्योहारों के कारण भी ऋण दिया जा रहा है, क्योंकि त्योहार में लोगों को धन की जरूरत होती है। यह एक तरह से व्यस्त मौसम की शुरुआत होती है। कर्ज की उठान थोड़ी ज्यादा रहती है।’

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी 15 सितंबर से ही कम बनी हुई है। वस्तु एवं सेवा कर भुगतान और अग्रिम कर के भुगतान के कारण ऐसी स्थिति है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने व्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपये डाले हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement