facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amul के MD आर एस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 8:01 AM IST
R S sodhi

देश की सबसे बड़ी डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने 9 जनवरी को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया और इस तरह से 40 साल तक के अपने कार्यकाल को विराम दे दिया।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने जयेन मेहता तो तत्काल प्रभाव से अंतरिम प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मेहता 30 साल से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। अमूल में जयेन मेहता दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं और मुख्य परिचालन अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।

अमूल में 40 साल के कार्यकाल में उन्हें साल 2010 में प्रबंध निदेशक बनाया गया और उन्हें वित्त वर्ष 2010-11 के 9,774.2 करोड़ रुपये के कारोबार को वित्त वर्ष 2021-22 में 46,481 करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया।

सोढ़ी साल 1982 में जीसीएमएमएफ से वरिष्ठ बिक्री अधिकारी के तौर पर जुड़े थे और फिर साल 2010 में विपणन प्रबंधक की भूमिका ग्रहण की, जिसके बाद साल 2010 में उन्हें प्रबंध निदेशक बनाया गया।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत मे सोढ़ी ने कहा, मुझे दो साल का सेवा विस्तार मिला था और अब मैंने अमूल के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं अमूल के साथ जुड़ा रहूंगा और भारतीय डेयरी एसोसिएशन संग काम करूंगा। जीसीएमएमएफ हर दिन 18,600 से ज्यादा ग्रामीण डेयरी सहकारी समितियों से 3 करोड़ लीटर दूध खरीदता है।

3 दशक से ज्यादा समय तक सोढ़ी ने दुग्ध क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के सीधे मार्गदर्शन में काम किया। उन्होंने सीएटीई, उदयपुर से एग्री इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद (आईआरएमए) के पहले बैच के छात्र रहे हैं। महामारी के दौरान सोढ़ी के नेतृत्व में अमूल ने अपने उत्पादों की 100 से ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट पेश किए। मीडिया में खबरें थीं कि सोढ़ी को पद छोड़कर जयेन मेहता को कार्यभार सौंपने को कहा गया था।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement