facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई इकाइयों को SpiceJet के शेयर आवंटित करने की मंजूरी

Advertisement

शेयरधारकों ने नए आवंटन को मंजूरी दी, जिसके तहत 63 इकाइयां संचयी तौर पर स्पाइसजेट में 2,241.5 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:52 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरधारकों ने गुरुवार को इक्विटी व वॉरंट का तरजीही आवंटन 63 अहम इकाइयों को करने की मंजूरी दे दी, जिनमें एरिज ऑपरच्युनिटीज फंड, महापात्र परिवार- प्रीति व हरिहर महापात्र आदि शामिल हैं।

प्रीति व हरिहर महापात्र के पास कंपनी की अहम हिस्सेदारी क्रमश: 19.55 फीसदी व 1.99 फीसदी होगी। इस बीच, एरिज ऑपरच्युनिटीज फंड के पास किफायती विमानन कंपनी की 3.99 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

विमानन कंपनी ने शेयरधारकों के साथ सालाना आम बैठक 19 जनवरी को की थी। शेयरधारकों ने नए आवंटन को मंजूरी दी, जिसके तहत 63 इकाइयां संचयी तौर पर स्पाइसजेट में 2,241.5 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।

विमानन कंपनी 1,591.5 करोड़ रुपये व 650 करोड़ रुपये क्रमश: इक्विटी व वॉरंट के जरिये जुटा रही है। इक्विटी व वॉरंट 58 व पांच इकाइयों को तरजीही आधार पर जारी किए जाएंगे। 58 इकाइयों को स्पाइसजेट के 31.83 करोड़ शेयर 50 रुपये के भाव पर मिलेंगे। बाकी पांच इकाइयों को कंपनी के 13 करोड़ शेयर इसी कीमत पर मिलेंगे।

जुटाई जाने वाली कुल 2,241.5 करोड़ रुपये की रकम से प्रवर्तक अजय सिंह व संबंधित इकाइयों की हिस्सेदारी विमानन कंपनी में 56.49 फीसदी से घटकर 38.55 फीसदी रह जाएगी। विमानन कंपनी इस रकम का इस्तेमाल वैधाननक देनदारी मसलन टीडीएस, जीएसटी, प्रॉविडेंट फंडआदि में करेगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement