facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टील-एल्युमीनियम के सस्ते निर्यात की बनेगी व्यवस्था, संयुक्त निगरानी स्थापित करेंगे भारत और अमेरिका

Advertisement

भारत अब 25 प्रतिशत और 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भुगतान किए बगैर स्टील और एल्युमीनियम का निर्यात कर सकेगा।

Last Updated- September 12, 2023 | 11:24 PM IST
Steel Metal sector

भारत और अमेरिका एक साल में न्यूनतम 3.36 लाख टन स्टील और एल्युमीनियम के लिए एक संयुक्त निगरानी व्यवस्था स्थापित करेंगे। बगैर अतिरिक्त शुल्क भुगतान के अमेरिका को यह निर्यात होगा।

दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे कारोबारी विवाद के हाल में समाधान के बाद भारत अब 25 प्रतिशत और 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भुगतान किए बगैर स्टील और एल्युमीनियम का निर्यात कर सकेगा। वहीं भारत ने 8 अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिकारी शुल्क हटा दिया है, जिसमें सेब, बादाम, अखरोट और मसूर की दाल शामिल है।

वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पीयूष कुमार ने कहा, ‘हम साल में 2 बार बैठक करेंगे। हमने इस्पात और खनन मंत्रालयों से एक-एक अधिकारी को नामित करने को कहा है जो हितधारकों एवं निर्यातकों से बात कर सके।’

कुमार ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क के बगैर निर्यात को संभव बनाने के बारे में दोनों देशों के अधिकारी साल में 2 बार मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अगर कोई चुनौती आती है तो मामले को वाणिज्य विभाग को भेजा जाएगा, जिसे संयुक्त निगरानी व्यवस्था (जेएमएम) की अमेरिका में होने वाली बैठक में उठाया जाएगा।

कुमार ने कहा, ‘न्यूनतम 3.35 लाख टन स्टील और एल्युमीनियम के आवेदनों को हर साल अनुमति दी जाएगी। यह न्यूनतम मात्रा है। अमेरिका ने कुछ विश्वसनीय कारोबारियों से आयात की अनुमति दी है।’

वाणिज्य मंत्रालय ने इसके पहले कहा था कि इस कदम का उल्लेखनीय असर पड़ेगा और भारत के स्टील और एल्युमीनियम निर्यात में करीब 35 प्रतिशत वृद्धि होगी। ये आवेदन धारा 232 की एक्सक्लूसन प्रक्रिया के तहत होंगे, जो निर्यातकों के हवाले से आयातक करेंगे। अमेरिका ने धारा 232 का इस्तेमाल करके ये शुल्क लगाए थे, जिसमें राष्ट्रपति आयात को प्रतिबंधित कर सकता है। अतिरिक्त शुल्क की वजह से भारत का 1.21 अरब डॉलर का स्टील और एल्युमीनियम निर्यात प्रभावित हुआ था।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement