facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank Q2 Results: सितंबर तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

Advertisement

मार्जिन में सुधार, आय में बढ़ोतरी और परिसंपत्ति गुणवत्ता में बेहतरी से लाभ को सहारा मिला। हालांकि क्रमिक आधार पर बैंक का लाभ 1.14 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- October 25, 2023 | 11:05 PM IST
Axis Bank

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बुधवार को कहा कि सितंबर में समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 5,863.56 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 5,330 करोड़ रुपये के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है।

मार्जिन में सुधार, आय में बढ़ोतरी और परिसंपत्ति गुणवत्ता में बेहतरी से लाभ को सहारा मिला। हालांकि क्रमिक आधार पर बैंक का लाभ 1.14 फीसदी बढ़ा।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय इस अवधि में 18.86 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 12,314.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन इस अवधि में सुधरकर 4.11 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.96 फीसदी रहा था।

शुल्क व सेवा से बैंक की आय सालाना आधार पर 28.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,963 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी।

तिमाही के दौरान बैंक का प्रावधान एक साल पहले के 549.8 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 814.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, लेकिन पहली तिमाही के 1,035 करोड़ रुपये के मुकाबले कम रहा।

इस अवधि में बैंक का परिचालन खर्च 34.13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,717 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही में फंड सकी लागत में 14 आधार अंक का इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement