facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance Q2 Results: बजाज फाइनैंस का कंसोलिडेटेड लाभ 28 फीसदी बढ़ा

Advertisement

सितंबर तिमाही में बजाज फाइनैंस के फंड की लागत 7.67 फीसदी रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले छह आधार अंक ज्यादा है।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:46 PM IST
Bajaj Finance Q4 Results: PAT up 30% YoY, dividend declared at Rs 30 per share

Bajaj Finance Q2 Results: बजाज फाइनैंस लिमिटेड (Bajaj Finance Results) का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सितंबर 2023 में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय में खासी बढ़ोतरी से लाभ को सहारा मिला।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,845 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की सान अवधि में 7,002 करोड़ रुपये रही थी।

सितंबर तिमाही में उसके फंड की लागत 7.67 फीसदी रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले छह आधार अंक ज्यादा है। क्रमिक आधार पर शुद्ध ब्याज मार्जिन इस अवधि में 14 आधार अंक नरम रहा।

बजाज फाइनैंस (Bajaj Finance) शुद्ध ब्याज मार्जिन में और 30 आधार अंकों की नरमी देख सकती है क्योंकि फंड की लागत बढ़ रही है। कंपनी के अधिकारियों ने विश्लेषकों से बातचीत में ये बातें कही।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.73 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 8,091 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सितंबर तिमाही में 23.19 फीसदी रहा। कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां सितंबर तिमाही में 33 फीसदी बढ़कर 2.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.18 लाख करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 24 में एयूएम में 29 से 31 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। कंपनी का सकल एनपीए सितंबर तिमाही में घटकर 0.91 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले 1.17 फीसदी रहा था। शुद्ध एनपीए घटकर 0.31 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले 0.44 फीसदी रहा था।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement