facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance क्यूआईपी और कन्वर्टिबल वारेंट्स के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Advertisement

एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी के अनुसार, 1,200 करोड़ रुपये प्रवर्तक कंपनी बजाज फिनसर्व को तरजीही आधार पर 15,50,000 वारंट जारी कर जुटाए जाएंगे।

Last Updated- October 05, 2023 | 10:26 PM IST
Moody's gives 'Baa3' rating to Bajaj Finance for the first time Moody's ने बजाज फाइनेंस को पहली बार ‘बीएए3’ रेटिंग दी

बजाज फाइनेंस (Bajaj finance) ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) और शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी हासिल की है। कंपनी द्वारा यह सबसे बड़ी कोष उगाही होगी।

कंपनी करीब 8,800 करोड़ रुपये क्यूआईपी और शेष 1,200 करोड़ रुपये अपनी पैतृक बजाज फिनसर्व को शेयरों के तरजीही आवंटन के जरिये जुटाएगी।

पिछले आठ साल में क्यूआईपी के जरिये यह चौथी कोष उगाही होगी। पिछली बार कंपनी ने नवंबर 2019 में 8,500 करोड़ रुपये जुटाए थे और उससे पहले सितंबर 2017 में 4,500 करोड़ रुपये तथा जून 2015 में 1,400 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी।

एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी के अनुसार, 1,200 करोड़ रुपये प्रवर्तक कंपनी बजाज फिनसर्व को तरजीही आधार पर 15,50,000 वारंट जारी कर जुटाए जाएंगे। इन वारंट को आवंटन तारीख से 18 महीने की अव​धि के अंदर इ​क्विटी शेयरों की समान संख्या में तब्दील किया जा सकेगा।

इसके अलावा, अ​भिदान और वारंट के आवंटन के समय, 25 प्रतिशत रा​शि देय होगी, जबकि शेष 75 प्रतिशत प्रत्येक वारंट के विकल्प के तौर पर चुकाई जाएगी। तरजीही वारंट को इ​क्विटी में तब्दील किए जाने के बाद बजाज फाइनैंस में बजाज फिनसर्व की शेयरधारिता मौजूदा 52.45 प्रतिशत से बढ़कर 52.57 प्रतिशत हो जाएगी। निर्गम भाव बाद में तय किया जाएगा।

कंपनी इस संबंध में अपने शेयरधारकों से मंजूरी हासिल करने के लिए विशेष बैठक आयोजित करेगी। वित्त वर्ष 2023 में, बजाज फाइनैंस ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में 229 स्थानों पर अपनी भौगोलिक पहुंच बढ़ाई।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement