facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance का कंसोलिडेटेड लाभ 21% बढ़कर 3,825 करोड़ पर पंहुचा

Advertisement

एनबीएफसी कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की इस अवधि में 3,158 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर बीएसई पर 9.46 फीसदी गिरकर 7,293.9 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- April 25, 2024 | 11:25 PM IST
Moody's gives 'Baa3' rating to Bajaj Finance for the first time Moody's ने बजाज फाइनेंस को पहली बार ‘बीएए3’ रेटिंग दी

बजाज फाइनैंस लिमिटेड (Bajaj Finance) का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,825 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय में अच्छी बढ़ोतरी से लाभ को सहारा मिला।

एनबीएफसी (NBFC) कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की इस अवधि में 3,158 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर बीएसई पर 9.46 फीसदी गिरकर 7,293.9 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसकी शुद्ध ब्याज आय तिमाही के दौरान 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,013 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 6,254 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 14,451 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,508 करोड़ रुपये था।

निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 24 के लिए प्रति शेयर 36 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है। कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मार्च 2024 में 3.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो एक साल पहले 2.47 लाख करोड़ रुपये रही थी। नए कर्ज की बुकिंग की संख्या चौथी तिमाही में 4 फीसदी बढ़कर 78.7 लाख रही जो पिछले साल की इस अवधि में 75.6 लाख थी।

कंपनी ने कहा कि आरबीआई की पाबंदी के जवाब में उसने जरूरी बदलाव किए हैं और औपचारिक तौर पर आरबीआई से समीक्षा करने और इन पाबंदियों को हटाने की मांग की है। आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत कर्ज के आवंटन व वितरण पर पाबंदी लगाई है।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement