facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘भारत ऑर्गेनिक्स’ के पास दिसंबर तक होंगे 20 ऑर्गेनिक उत्पाद: अमित शाह

Advertisement

2020 के आंकड़ों के अनुसार भारत जैविक कृषि भूमि में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर और उत्पादकों की संख्या में पहले स्थान पर है।

Last Updated- November 08, 2023 | 10:27 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नव सृजित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) का ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड जारी किया। इसके इस साल दिसंबर तक 20 उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे। आज इस ब्रांड के तहत 6 उत्पादों को लॉन्च किया गया।

शाह ने एनसीओएल का ‘लोगो’, वेबसाइट और ब्रोशर भी जारी किया। साथ ही उन्होंने पांच सहकारी समितियों को एनसीओएल सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए।

शाह ने कहा कि यह ब्रांड भारत और विदेशों में सबसे ‘‘भरोसेमंद’’ ब्रांड बनकर उभरेगा। शाह ने यहां सहकारी समितियों के जरिए जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीओएल जैविक उत्पादकों के लिए एक मंच है। आज हम ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड के तहत छह उत्पाद जारी कर रहे हैं और दिसंबर तक ऐसे 20 उत्पाद जारी होंगे।’’

उन्होंने कहा कि छह जैविक उत्पाद अरहर दाल, चना दाल, चीनी, राजमा, बासमती चावल और सोना मसूरी चावल होंगे। शुरुआत में मदर डेयरी के 150 सफल आउटलेट और ऑनलाइन मंच के जरिए इनकी बिक्री की जाएगी।

शाह ने कहा कि खुदरा दुकानों का एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। एनसीओएल शुरुआत में भारत में जैविक उत्पाद बेचेगा और बाद में अन्य देशों में विपणन करेगा। मंत्री ने कहा कि एनसीओएल के जरिए जैविक उत्पादों की बिक्री से होने वाले मुनाफे का करीब 50 प्रतिशत सीधे सदस्य किसानों को हस्तांतरित किया जाएगा।

190 देशों में 749 लाख हेक्टेयर भूमि पर जैविक कृषि की जाती है और 2020 के आंकड़ों के अनुसार भारत जैविक कृषि भूमि में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर और उत्पादकों की संख्या में पहले स्थान पर है।

भारत में प्रमाणित जैविक प्रमाणीकरण के तहत 27 लाख हेक्टेयर भूमि है और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश ने 2022-23 में 29 लाख टन प्रमाणित जैविक उत्पादों का उत्पादन किया। वर्ष 2022-23 में जैविक उत्पादों का निर्यात 3,12,000 टन तक पहुंच गया। , जिसका मूल्य 5,525 करोड़ रुपये है और सह मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोपीय संघ, कनाडा और अन्य देशों में को निर्यात किया गया।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement