facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने 120 देशों में पूरा किया एकीकरण

Advertisement

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा कि परिवर्तन के इस अंतिम दौर का निष्कर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Last Updated- December 18, 2023 | 10:06 PM IST
Biocon Biologics

बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) ने निर्धारित समय से एक साल पहले अधिग्रहण किए गए बायोसिमिलर कारोबार का करीब 120 देशों में एकीकरण सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है।

एकीकरण के अंतिम चरण में जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ-साथ 10 से अधिक उभरते बाजारों को बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रत्यक्ष नियंत्रण में स्थानांतरित किया जाना शामिल था।

कंपनी जिन देशों में परिचालन करती है, इससे उनकी कुल संख्या बढ़कर तकरीबन 120 हो गई है। इनमें अमेरिका, कनाडा, यूरोप और नौ प्रमुख उभरते बाजारों में प्रत्यक्ष उपस्थिति शामिल है। इस पहुंच से बायोकॉन बायोलॉजिक्स को आठ वाणिज्यिक बायोसिमिलर के अपने पोर्टफोलियो को सीधे बाजार में लाने की अनुमति मिलेगी।

इसमें ओगिवरी, हरट्राज (बायोसिमिलर ट्रैस्टुजुमैब), एबेवमी (बायोसिमिलर बेवाकिजुमाब), फुलफिला (बायोसिमिलर पेगफिलग्रैस्टिम), हुलियो (बायोसिमिलर एडालिमुमैब), नेपेक्स्टो (बायोसिमिलर एटैनरसेप्ट), सेमगली (बायोसिमिलर ग्लार्गिन) और किर्स्टी (बायोसिमिलर एस्पार्ट) शामिल हैं।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा कि परिवर्तन के इस अंतिम दौर का निष्कर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement