facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने Sandoz संग किया करार

Advertisement

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने हाल में 120 देशों में वियाट्रिस के अ​​धिग्रहीत बायोसिमिलर व्यवसायों के समेकन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:07 PM IST
Empagliflozin

बायोकॉन की इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड (BBL) ने अदालिमुमैब दवा के वितरण, बिक्री एवं प्रोत्साहन के लिए सैंडोज के साथ भागीदारी की है। इस वितरण समझौते के अनुसार, सैंडोज के पास जापान में सबक्युटेनियस इंजेक्शन के लिए अदालिमुमैब बीएस की बिक्री एवं वितरण का विशेष अ​धिकार होगा।

बीबीएल ने वियाट्रिस के वै​श्विक बायोसिमिलर पोर्टफोलियो का अ​धिग्रहण किया था, जिसमें अदालिमुमैब भी शामिल थी। दवा की निर्माता फुजिफिल्म क्योवा किरीन बायोलॉजिक्स कंपनी ने बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सहायक के साथ विशेष वै​श्विक विपणन लाइसेंस समझौता किया है।

इस वितरण समझौते के आधार पर, वियाट्रिस ने 15 दिसंबर, 2023 तक दवा का विपणन एवं प्रोत्साहन पूरा कर लिया है, लेकिन जब तक सैंडोज 15 फरवरी, 2024 से उत्पाद के लिए जिम्मेदारियां नहीं संभाल लेती, तब तक वह सहायता प्रदान करना जारी रखेगी।

बीबीएल ने जुलाई में अमेरिका में एबवी की ब्लॉकबस्टर दवा हुमीरा का बायोसिमिलर वर्सन हुलियो पेश किया था। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने हाल में 120 देशों में वियाट्रिस के अ​​धिग्रहीत बायोसिमिलर व्यवसायों के समेकन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement