facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टैक्स मसले पर ब्रिटेन ने भारतीय वाहन उद्योग से मांगी मदद

Advertisement

भारत 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 100 फीसदी और बाकी पर 70 फीसदी आयात शुल्क वसूलता है।

Last Updated- November 26, 2023 | 9:14 PM IST
Automobile Industry

भारत और ब्रिटेन के बीच जिस मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर चर्चा चल रही है, उसमें ब्रिटिश कार कंपनियों को बाजार में ज्यादा पहुंच मिलने का डर भारतीय कंपनियों में बढ़ रहा है। इसे दूर करने के लिए ब्रिटेन से एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम से संपर्क किया है।

ब्रिटेन ने भारत से वाहनों खास तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में ज्यादा कटौती की मांग की है। एफटीए वार्ता में इस मसले पर भी गतिरोध बना हुआ है और कोई समझौता नहीं हो पाया है क्योंकि देसी वाहन उद्योग ईवी पर भारी शुल्क कटौती का विरोध कर रहा है।

भारत 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 100 फीसदी और बाकी पर 70 फीसदी आयात शुल्क वसूलता है। ईवी पर भारी आयात शुल्क लगाया जाता है क्योंकि सरकार इस उभरते क्षेत्र की हिफाजत करना चाहती है। एक कारण यह भी है कि सरकार भारत को ईवी उत्पादन का अड्डा बनाना चाहती है और शुल्क घटाने से इसमें दिक्कत आ सकती है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि ब्रिटेन सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इनमें सायम के प्रतिनिधि भी थे।

मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि वहां का प्रतिनिधिमंडल ब्रिटिश कार कंपनियों को भारत में अधिक बड़ा बाजार देने के लिए देसी वाहन कंपनियों को मनाने की कोशिश कर रहा है। उनका जोर इस बात पर है कि ब्रिटेन के वाहन विनिर्माता मुख्य रूप से लक्जरी कारों का कारोबार करते हैं, जिनकी भारत की कुल ईवी बिक्री में 10 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है।

एक जानकार सूत्र ने बताया, ‘ब्रिटेन का प्रतिनिधिमंडल भारतीय वाहन उद्योग के प्रमुख हितधारकों से बातचीत कर रहा है ताकि मुक्त व्यापार समझौते में उसकी मांगों को शामिल करने और स्वीकार करने के लिए भारतीय पक्ष को मनाने में मदद मिल सके।’ सूत्र ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने सायम के प्रतिनिधियों से भी बात की।

ब्रिटिश वाहन उद्योग को भारत में कितना बाजार मुहैया कराया जाए, इस पर रजामंद होना तथा कुछ अन्य मसलों पर सहमत होना दो साल से चल रही एफटीए वार्ता को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बहुत जरूरी है। दोनों देशों में अगले साल चुनाव होने हैं, इसलिए कर समझौता जल्द से जल्द होना अहम है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पहले खबर दी थी कि ब्रिटिश सरकार ने पूरी तरह असेंबल किए गए कुछ ईवी सीमा शुल्क के बगैर भारत में निर्यात किए जाने की इजाजत भारत सरकार से मांगी है। उसने 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाले ईवी पर लग रहे 100 फीसदी शुल्क में अभी करीब 10 फीसदी और आगे चलकर ज्यादा कटौती करने की दरख्वास्त भी की है।

ब्रिटेन पूरे वाहन क्षेत्र में भरपूर बाजार तक पहुंचना चाहता है। मगर पूरी तरह तैयार (सीबीयू) वाहनों के लिए आयात शुल्क में कटौती पर मामला बन नहीं रहा है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों के लिए शुल्क में कटौती पर व्यापक सहमति बन गई है, लेकिन ईवी पर गतिरोध जारी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इस बारे में जानकारी के लिए सायम को ईमेल भेजा था मगर खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन और भारत दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते की दिशा में काम जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement