facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने Nifty के लिए 12 महीने का टारगेट 22,584 पर तय किया

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि राज्य चुनाव परिणाम अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले बाजार की चाल निर्धारित कर सकते हैं।

Last Updated- November 22, 2023 | 9:28 PM IST
Nifty 50

घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने निफ्टी (Nifty) के लिए 12 महीने का लक्ष्य 22,584 पर तय किया है, जिससे मौजूदा स्तर से करीब 14 प्रतिशत तेजी आने का संकेत मिलता है।

ब्रोकरेज ने 17.3 गुना के पीई मल्टीपल (20.4 गुना के 10 वर्षीय औसत पीई के मुकाबले 15 प्रतिशत कम) को ध्यान में रखते हुए यह कीमत लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रभुदास लीलाधर में शोध प्रमुख अमनीश अग्रवाल ने कहा, ‘निफ्टी में बुलबुले जैसी स्थिति नहीं है, क्योंकि यह 10 वर्षीय औसत के मुकाबले 17.2 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘संभावनाएं समान रूप से संतुलित हैं क्योंकि मजबूत अमेरिकी ब्याज दरों, फसलों और मुद्रास्फीति पर अल नीनो प्रभाव, अस्थिर कच्चे तेल और भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी बरकरार है।’

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि राज्य चुनाव परिणाम अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले बाजार की चाल निर्धारित कर सकते हैं।

प्रभुदास लीलाधर वाहन, बैंकों, आईटी सेवाओं, पूंजीगत वस्तु और हेल्थकेयर पर ‘ओवरवेट’ है। दूसरी तरफ धातु, सीमेंट, उपभोक्ता, तेल एवं गैस तथा वित्त पर ‘अंडरवेट’ है। ब्रोकरेज ने तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 24,573 का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement