facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL के हुए 8 लाख 4जी ग्राहक, 3500 से ज्यादा 4G टावर स्थापित किए

Advertisement

BSNL ने 3,500 से ज्यादा 4जी टावर स्थापित किए हैं और 20,000 टावर तक पहुंचने पर उसकी देश भर में पूरी क्षमता के साथ वाणिज्यिक शुरुआत की योजना है।

Last Updated- April 29, 2024 | 10:30 PM IST
BSNL

सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4जी ग्राहकों की संख्या 8,00,000 तक पहुंच गई है।

उत्तर भारतीय क्षेत्रों – पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरुआत के आरंभिक चरण में 4जी ग्राहकों की इतनी संख्या हासिल हुई है।

दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकार के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के सहयोग से विकसित स्वदेशी नेटवर्क की तैनाती के बाद ऐसा हुआ है।

अधिकारी ने बीएसएनएल (BSNL) की 4जी तैनाती और उसके बाद 5जी की शुरुआत के संबंध में और ज्यादा सटीक कार्यक्रम के बारे में बताया।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अगस्त तक इस नेटवर्क का मुख्य भाग पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में स्थापित हो जाएगा। देशव्यापी शुरुआत त्योहारी सीजन के साथ होने वाली है, जिसके बाद अगले 12 महीने के भीतर 5जी सेवाओं की शुरुआत होगी।’

बीएसएनएल ने 3,500 से ज्यादा 4जी टावर स्थापित किए हैं और 20,000 टावर तक पहुंचने पर उसकी देश भर में पूरी क्षमता के साथ वाणिज्यिक शुरुआत की योजना है।

पिछले साल मई में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कंपनी देश भर में 1,00,000 टावर लगाने की अपनी योजना के साथ-साथ 12 से 24 महीने के भीतर 10 करोड़ 4जी ग्राहक हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

अलबत्ता चुनौतियों के बीच इसकी शुरुआत में देरी हुई और घरेलू स्तर पर निर्मित पहले नेटवर्क में कुछ शुरुआती दिक्कतें आईं। हालांकि पहले दूरसंचार विभाग के अधिकारी साल के अंत तक 5जी की शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अब इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले साल के अंत तक के लिए टाल दिया गया है।

इस बीच बीएसएनएल की निजी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने केवल एक साल में ही अपना 5जी नेटवर्क विस्तार करीब-करीब पूरा कर लिया है।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement