facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के कर्मचारियों को इस हफ्ते मिल सकती है सैलरी

Advertisement

गंभीर नकदी संकट का सामना कर रही कंपनी ने सेल्स विभाग के कर्मचारियों का वेतन उनके जरिये आई हर हफ्ते की कमाई से जोड़ने की एक नई नीति भी बनाई है।

Last Updated- May 02, 2024 | 10:01 PM IST
Byjus

नकदी संकट का सामना कर रही शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म बैजूस (Byju’s) इस सप्ताह अपने कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन दे सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

यह जानकारी ऐसे वक्त में आई है जब कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में देरी करने लगी है। एक सूत्र ने कहा, ‘वेतन में देरी हुई है और उम्मीद है कि इस सप्ताह इसका भुगतान किया जाएगा।’

पिछले महीने बैजूस के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी बैजू रवींद्रन ने वित्तीय संकटों का सामना करते हुए कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन देने के लिए 30 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया था।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को आंशिक जबकि शिक्षकों एवं निचले दर्जे के कर्मचारियों को मार्च महीने का पूरा वेतन दिया गया था। उससे पहले कंपनी ने फरवरी महीने के भी आंशिक वेतन का ही भुगतान किया था और मार्च के वेतन भुगतान में भी देरी की थी। अब फरवरी और मार्च दोनों महीनों के वेतन आंशिक रूप से ही दिए गए हैं।

कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी हाल ही में राइट्स निर्गम के जरिये जुटाई गई रकम के कारण हुई है, जिसे निवेशकों के साथ चल रहे विवाद के कारण अलग खाते में रख दिया गया है। बैजूस में करीब 15 हजार कर्मचारी हैं और कंपनी का कुल वेतन मद में करीब 40 से 50 करोड़ रुपये का खर्च है।

गंभीर नकदी संकट का सामना कर रही कंपनी ने सेल्स विभाग के कर्मचारियों का वेतन उनके जरिये आई हर हफ्ते की कमाई से जोड़ने की एक नई नीति भी बनाई है।

कंपनी के एक आंतरिक दस्तावेज की एक प्रति के मुताबिक, बैजूस अब हर सात दिन के बाद सेल्स विभाग के प्रत्येक कर्मचारी द्वारा लाए गए साप्ताहिक राजस्व (कमाई) का एक प्रतिशत सीधे उन्हें भुगतान करेगी। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी इस पत्र को देखा है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement