facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत आर्थिक वृद्धि में पूंजीगत व्यय और जबरदस्त घरेलू मांग का हाथ

Advertisement

आईएमएफ (IMF) ने भारत के जीडीपी वृद्धि (GDP Growth) के अनुमान को वित्त वर्ष 24 के लिए बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया जबकि जनवरी की रिपोर्ट में अनुमान 6.7 प्रतिशत था।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:05 PM IST
Indian economy

जबरदस्त घरेलू मांग के समर्थन से मजबूत सार्वजनिक निवेश ने भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय आर्थिक नजरिये में कहा कि भारत और चीन के उच्च वृद्धि के अनुमानों के कारण इस क्षेत्र के वृद्धि अनुमान को बढ़ाया गया है।

कोष ने कैलेंडर वर्ष 2024 में इस क्षेत्र का वृद्धि अनुमान 0.3 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया है जबकि इस क्षेत्र की 2023 में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आईएमएफ की ब्लॉग पोस्ट के अनुसार एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्ण श्रीनिवासन ने कहा, ‘चीन और भारत के लिए अनुमानों को बेहतर किया गया है। चीन में नीतियों से मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में सार्वजनिक निवेश का प्रमुख योगदान है।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित अंतरिम बजट में पूंजीगत व्यय को 16.9 प्रतिशत बढ़ाकर रिकार्ड 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। आईएमएफ ने अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था के नजरिये (WEO) में भारत के 2024-25 के जीडीपी वृद्धि अनुमान को 30 आधार अंक बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत और फिलिपींस की जबरदस्त घरेलू मांग से हुई निरंतर वृद्धि ने आश्चर्यचकित किया है।’

आईएमएफ (IMF) ने भारत के जीडीपी वृद्धि (GDP Growth) के अनुमान को वित्त वर्ष 24 के लिए बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया जबकि जनवरी की रिपोर्ट में अनुमान 6.7 प्रतिशत था।

आईएमएफ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 26 में देश की आर्थिक वृद्धि का अनुमान थोड़ा गिरकर 6.5 प्रतिशत हो जाएगा और यह जनवरी के अनुमान के अनुरूप है। आईएमएफ को चीन के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 2023 के 5.2 प्रतिशत से गिरकर 2024 में 4.6 प्रतिशत होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement