facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

CEAT की नजर इलेक्ट्रिक वाहन टायर क्षेत्र में अग्रणी स्थिति पर

Advertisement

सिएट ने नए ईवी उत्पादों - एनर्जीड्राइव (यात्री कार), एनर्जीराइड (दोपहिया) और विनएनर्जी एक्स3आर (ट्रक रेडियल) वगैरह की नई श्रेणी की शुरुआत की है।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:21 PM IST
CEAT

टायर विनिर्माता सिएट (CEAT) की नजर अगले दो साल में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के टायर बाजार में शीर्ष स्थान पर पहुंचने पर है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिएट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी अर्णव बनर्जी ने कहा ‘इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के साथ हमारी पहले से ही 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। यात्री वाहनों के मामले में अब हमारी 14 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हमारा लक्ष्य इन हिस्सेदारियों में लगातार इजाफा जारी रखना है और हमारी नजर अगले दो वर्षों में बाजार में अग्रणी बनने पर है।’

बनर्जी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि फिलहाल पुराने टायरों के बाजार में ईवी टायरों की ज्यादा मांग नहीं है क्योंकि उद्योग तेल-गैस इंजन वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में बढ़ने वाले चरण में है।

सिएट ने नए ईवी उत्पादों – एनर्जीड्राइव (यात्री कार), एनर्जीराइड (दोपहिया) और विनएनर्जी एक्स3आर (ट्रक रेडियल) वगैरह की नई श्रेणी की शुरुआत की है।

बनर्जी ने कहा कि सिएट विशेष टायरों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, चाहे वह फार्म टायरों का मामला हो या अन्य श्रेणी का। बेहतर उत्पाद मिश्रण से कंपनी को इस वित्त वर्ष के दौरान लगातार दूसरी तिमाही में राजस्व और मुनाफे में उछाल दर्ज करने में मदद मिली है।

परिचालन से सिएट का राजस्व पिछले साल की तुलना में 5.5 प्रतिशत तक बढ़कर 3,053.32 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर राजस्व में चार प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में एबिटा मार्जिन 15.1 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही की तुलना में 202 आधार अंक का विस्तार है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 207.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.4 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement