facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल के दाम बढ़ने से चुनौतियां भी बढ़ीं: हरदीप सिंह पुरी

Advertisement

बुधवार शाम को कच्चे तेल का दाम 86.64 डॉलर प्रति बैरल था और इसमें करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Last Updated- October 11, 2023 | 11:06 PM IST
Hardeep Singh Puri

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि तेल के दाम बढ़ने कई देशों के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। तेल के दाम (Oil Price) बढ़ने से कई बाजारों में मांग घट सकती है। सितंबर के दौरान ज्यादातर समय कच्चे तेल का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से अधिक रहा है। इजरायल में संकट होने के कारण यह फिर सीमा से पार जा सकता है।

पुरी ने केपीएमजी इनोवेशन ऐंड एनर्जी के 14वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि आयात करने वाले देशों और उनमें भी विशेष तौर पर ज्यादा तेल खरीदने वालों की स्थिति पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पुरी ने कहा कि तेल के तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पार होने की स्थिति में आर्थिक विकास के लिए बड़े स्तर पर बाधा खड़ी हो जाएगी।

बुधवार शाम को कच्चे तेल का दाम 86.64 डॉलर प्रति बैरल था और इसमें करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई थी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आधी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में हैं और आधी दुनिया इस मंदी से निपटने के प्रयास कर रही है। आईएमएफ के मुताबिक भारत 6.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा लेकिन मेरा अनुसार इससे ज्यादा वृद्धि भारत करेगा। कई आयातक देश वैश्विक वृद्धि में योगदान देते हैं और इनमें चिंता के संकेत दिखने लगे हैं।’

भारत के लिए तेल की उपलब्धता खास रूप से महत्त्वपूर्ण है। भारत में वैश्विक औसत की तुलना में ऊर्जा की मांग तीन गुना तेजी से बढ़ रही है।पुरी ने बताया कि सरकार वास्तविक समय के आधार पर इजरायल की स्थिति की समीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘लगता है कि हमास-इजारयल संकट बढ़ेगा। वैश्विक मार्केट इन स्थितियों पर नजर रखेगा।’ पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि देशभर के 5000 पेट्रोल पंपों पर ई20 ईंधन बेचा जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement