facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सीएलएसए ने भारतीय निवेश पर दांव बढ़ाया, भारत को 18.2 प्रतिशत का भारांक दिया

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है, ‘मूल्यांकन और आरबीआई की मौद्रिक नीति संबंधित सख्ती हमारी मुख्य चिंताएं बनी हुई हैं।

Last Updated- October 11, 2023 | 10:36 PM IST
Stock market holiday

सीएलएसए ने अनुकूल वृहद परिवेश को ध्यान में रखते हुए अपना भारतीय निवेश आवंटन बढ़ाया है। चीन की सिटिक सिक्योरिटीज के स्वामित्व वाली इस ब्रोकरेज फर्म ने भारत को 18.2 प्रतिशत का भारांक दिया है, जो एमएससीआई ऑल कंट्री एशिया पैसीफिक एक्स-जापान इंडेक्स में 15.1 प्रतिशत के देश के भारांक की तुलना में 301 आधार अंक अधिक है।

सीएलएसए ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हम मानते हैं कि मजबूत ऋण वृद्धि, अनुकूल ऊर्जा कीमतों, सुधरते बाहरी संतुलन परिदृश्य, मजबूत जीडीपी और ईपीएस वृद्धि, बढ़ते मुनाफे और अनुकूल वृहद परिदृश्य से 2024 में भारतीय इक्विटी की तेज रफ्तार बरकरार रहेगी।’

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है, ‘मूल्यांकन और आरबीआई की मौद्रिक नीति संबंधित सख्ती हमारी मुख्य चिंताएं बनी हुई हैं। लेकिन भारत की ऋण वृद्धि के लिए अनुकूल परिदृश्य इक्विटी बाजार के लिए सकारात्मक होगा।

हालांकि उसे महंगे मूल्यांकन और आरबीआई की नीतिगत स्वायत्तता के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। 2.8 गुना पर, भारत का सीएपीई रेशियो अक्टूबर 2022 के 3.1 गुना के ऊंचे स्तर की तुलना में कम है।’

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement