facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coca Cola की देश में जबरदस्त रफ्तार, सितंबर तिमाही के दौरान राजस्व में जबरदस्त वृद्धि

Advertisement

वैश्विक कोला दिग्गज का शुद्ध राजस्व इस अवधि में सालाना आधार पर 8 फीसदी की उछाल के साथ 1.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- October 24, 2023 | 10:53 PM IST
Coca-Cola India

कोका कोला (Coca Cola) कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान भारत में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। तीसरी तिमाही के नतीजे की घोषणा के बाद कोका कोला कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी जेम्स क्विंसी ने निवेशकों से कहा, भारत में हमने वॉल्यूम व राजस्व की रफ्तार में दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है।

उन्होंने कहा, हम अफोर्डेबल कीमत पर 26 लाख लेनदेन सृजित कर भारतीय बाजार में जीत हासिल कर रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में उत्पादों की उपलब्धता में इजाफा कर रहे हैं।

वैश्विक कोला दिग्गज का शुद्ध राजस्व इस अवधि में सालाना आधार पर 8 फीसदी की उछाल के साथ 1.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, वहीं परिचालन आय 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 327 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई।

अटलांटा की कंपनी का यूनिट आधारित वॉल्यूम तिमाही के दौरान 2 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि विकसित बाजारों में 2 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई, जिसकी अगुआई मैक्सिको व जापान में हुई बढ़त ने की। विकासशील व उभरते बाजारों में भी 2 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसकी अगुआई भारत व फिलिपींस की बढ़त ने की।

हालांकि एशिया प्रशांत में चीन व इंडोनेशिया की गिरावट कीभरपाई भारत व फिलिपींस की बढ़त ने कर दी। कंपनी ने कुल नॉन-अल्कोहलिक रेडी टु ड्रिंक बेवरिजेज में वैल्यू शेयर हासिल की, जिसकी अगुआई भारत, फिलिपींस, दक्षिण कोरिया और जापान में हुई बढ़त ने की।

बॉटलिंग इन्वेस्टमेंट्स में यूनिट केस वॉल्यूम 2 फीसदी बढ़ा, जो प्राथमिक तौर पर भारत व फिलिपींस में वृद्धि के दम पर हुआ। पेप्सिको ने भी तीसरी तिमाही में भारत में बेवरिजेज श्रेणी में दो अंकों में वॉल्यूम में बढ़ोतरी दर्ज की है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement