facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सांसदों की समिति बैंकों, बीमा कंपनियों के साथ करेगी चर्चा

Advertisement

6 जनवरी, 2024 को मुंबई और गोवा के पश्चिमी शहरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच अनौपचारिक चर्चा होगी।

Last Updated- December 17, 2023 | 10:06 PM IST
rajyasabha member on a debate during a winter session

सांसदों की एक समिति बैंकिंग कानूनों के तहत अगले साल की शुरुआत में सरकारी स्वामित्व वाले चार बैंकों के साथ चर्चा करेगी , जो अन्य बातों के अलावा विलय और अधिग्रहण को नियंत्रित करता है। एक सरकारी दस्तावेज से यह जानकारी मिली है।

दस्तावेज में कहा गया है कि बैठक में देश के केंद्रीय बैंक के कामकाज और नियामकीय पर्यवेक्षण को नियंत्रित करने वाले कानून पर ‘अनौपचारिक चर्चा’ के अलावा देश के बीमा कानूनों पर पांच बीमा कंपनियों के साथ अलग-अलग विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

16 नवंबर को जारी किए गए इस दस्तावेज में कहा गया है कि 2 जनवरी, 2024 को यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ तथा 6 जनवरी, 2024 को मुंबई और गोवा के पश्चिमी शहरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच अनौपचारिक चर्चा होगी।

दस्तावेज में इस बातचीत की वजह नहीं बताई गई है। 2 जनवरी को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण, भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नैशनल इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement