facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेवानिवृत्ति के बाद के कार्यों की हो समीक्षा: संसद की समिति

Advertisement

भाजपा के सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की आवश्यकता है।

Last Updated- August 07, 2023 | 10:55 PM IST
Supreme Court

संसद की एक समिति ने उच्चतम न्यायालय के क्षेत्रीय पीठों के गठन, न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का सुझाव दिया और साथ ही भारत की न्यायपालिका में विविधता की कमी पर अफसोस जताया है।

सोमवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में समिति ने न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति के बाद के कार्यों का आकलन करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसने न्यायाधीशों के सामूहिक रूप से छुट्टी पर जाने की रवायत पर भी अफसोस जाहिर किया है जो ‘औपनिवेशिक विरासत’ की देन है।

संसद में सोमवार को पेश ‘न्यायिक प्रक्रिया एवं उनका सुधार’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कार्मिक, लोक शिकायत, कानून पर संसद की स्थायी समिति ने कहा कि न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ने के साथ ही उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी खजाने से फंडिंग किए जाने वाले निकायों के लिए कार्य किए जाने का फिर से आकलन किया जाना चाहिए ताकि उनकी निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि चिकित्सा विज्ञान में प्रगति के कारण आबादी की सेहत में सुधार हुआ है और लंबी उम्र बढ़ी है। इसमें कहा गया है कि न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाते समय न्यायाधीशों के प्रदर्शन का आकलन उनके स्वास्थ्य की स्थिति, फैसलों की गुणवत्ता और सुनाए गए फैसलों की संख्या के आधार पर किया जाना चाहिए।

समिति ने कहा, ‘इसके लिए किसी भी न्यायाधीश का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश करने से पहले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा मूल्यांकन की एक प्रणाली तैयार की जा सकती है और उसे लागू किया जा सकता है।’

समिति ने कहा कि उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सामाजिक स्थिति पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि हमारी उच्च न्यायपालिका में ‘विविधता की कमी’ है।

इसमें कहा गया है कि उच्च न्यायपालिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व वांछित स्तर से बहुत कम है और यह देश की सामाजिक विविधता को नहीं दर्शाता है।

समिति ने कहा, ‘हाल के वर्षों में भारतीय समाज के सभी वंचित तबकों के प्रतिनिधित्व में गिरावट आई है।’पैनल ने कहा कि उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में न्यायिक नियुक्तियों में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नागरिकों के बीच न्यायपालिका को लेकर भरोसे, विश्वसनीयता और स्वीकार्यता के स्तर को और मजबूत करेगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement