facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी, अंबानी के प्रवेश से कम्प्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र को मिलेगा दम

Advertisement

अगले पांच साल में अदाणी टोटाल एनर्जीज ने पूरे भारत में पांच सीबीजी संयंत्र और आरआईएल ने 100 संयंत्र लगाने की योजना बनाई है।

Last Updated- September 11, 2023 | 10:48 PM IST
biogas

भारत के दो बड़े व्यावसायिक घरानों-अदाणी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अगले पांच वर्षों के दौरान कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र लगाने की योजना बनाई है।

बायोगैस वैल्यू चेन से जुड़े अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में उनके प्रवेश से फीडस्टॉक की आसान आपूर्ति श्रृंखला, बेहतर वित्त और मजबूत कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इसके शुरुआती संकेत आशाजनक हैं, क्योंकि बड़ी कंपनियों ने दीर्घावधि खरीदारी के लिए समझौते किए हैं।

कुछ महीने पहले अदाणी टोटाल एनर्जीज ने उत्तर प्रदेश में अपने नियोजित सीबीजी संयंत्र के लिए नैपियर ग्रास आपूर्ति के संबंध में पांच वर्षीय अनुबंध के तौर पर फीडस्टॉक आपूर्तिकर्ताओं से अभिरुति पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए। कंपनी ने दावा किया है कि 600 टन प्रतिदिन क्षमता के साथ यह देश में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा।

अगले पांच साल में अदाणी टोटाल एनर्जीज ने पूरे भारत में पांच सीबीजी संयंत्र और आरआईएल ने 100 संयंत्र लगाने की योजना बनाई है। सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टुवर्ड्स अफॉर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन (सैटेट) योजना के तहत सरकार 5,000 सीजीबी संयंत्र लगाने और 1.5 करोड़ टन की उत्पादन क्षमता हासिल करने की संभावना तलाश रही है।

सैटेट योजना सरकार समर्थित कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और गेल द्वारा प्रवर्तित है। गोबरधन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन) के आंकड़े से पता चलता है कि भारत में 58 चालू सीबीजी/बायो सीएनजी संयंत्र हैं।

इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के चेयरमैन गौरव केडिया का मानना है कि भारत की फीडस्टॉक क्षमता अनुमानित क्षमताओं के मुकाबले ज्यादा है।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement