facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू

कंपनी के अधिकारी संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुराने रेल कोच से तैयार इस रेस्टोरेंट पर 25 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें दो ब्लॉक बनाए गए हैं।

Last Updated- June 09, 2023 | 11:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू किया गया है। यह रेस्टोरेंट ऑन व्हील रेल की बोगियों में खोला गया है जो शहर के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर से संचालित होगा।

शुक्रवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने द रेल कैफे का उद्घाटन किया। बरेली के लोगों को यह रेल कैफे 24 घंटे भोजन और नाश्ता आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि एक रेल कोच में रेस्टोरेंट पहले भी खुल चुके हैं लेकिन बरेली में यह पहला कैफे है जो दो बोगियों में है। यहां पर लोगों के सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। रेल की बोगी के बाहरी स्वरूप में बिना किसी परिवर्तन के बने इस रेस्टोरेंट में खाते समय ट्रेन के सफर का अनुभव होगा। हालांकि रेल कोच स्थिर रहेंगे पर आसपास ट्रेनों की आवाजाही चलती रहेगी।

रेस्टोरेंट का संचालन निजी क्षेत्र की कंपनी डेलिशियस फूड्स करेगी जो आधुनिक रसोई के साथ, बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध करा रही है। कंपनी के अधिकारी संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुराने रेल कोच से तैयार इस रेस्टोरेंट पर 25 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें दो ब्लॉक बनाए गए हैं।

एक ब्लॉक में जहां बर्थ डे, किटी पार्टी व अन्य आयोजनों की व्यवस्था होगी, वहीं दूसरे में कॉफी शॉप व रेस्टोरेंट चलेगा। रेल कैफे में मिलने वाले खाने की चीजों के दाम सामान्य रखे गए हैं और यहां उत्तर भारतीय के अलावा कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इटैलियन, मैक्सिकन, मुगलई व थाई व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।

रेल कैफे में कई तरह की आइसक्रीम व मॉकटेल भी उपलब्ध कराई जा रही है। रेस्टोरेंट में चाय की शुरुआती कीमत 50 रुपये है जो कुल्हड़ में दी जाएगी। कैफे संचालकों ने बताया कि बर्थ डे या किटी पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये प्लेट से शुरुआत होगी जो कि मेन्यू के आधार पर बढ़ेगा।

First Published - June 9, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट