facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदालत ने प्रियंवदा बिड़ला के एस्टेट में किया संशोधन

Advertisement

न्यायाधीश ने एक आदेश जारी कर हर्ष वर्धन लोढ़ा को एमपी बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सोसायटी में पद से हटाने का निर्देश दिया था।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:24 PM IST

करीब 19 साल पुराने बिड़ला-लोढ़ा वसीयत के संघर्ष में कलकत्ता उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने गुरुवार को प्रियंवदा बिड़ला के एस्टेट के आकार को संशोधित किया और एपीएल (एडमिनिस्ट्रेटिव पेंडेंट लाइट) कमेटी की शक्तियां निर्धारित कर दीं।

हर्ष लोढ़ा के पक्ष ने दावा किया कि यह फैसला उनके हक में है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश ने एक आदेश जारी कर हर्ष वर्धन लोढ़ा को एमपी बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सोसायटी में पद से हटाने का निर्देश दिया था।

हर्ष लोढ़ा के वकील देवांजन मंडल, फॉक्स ऐंड मंडल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज का आदेश प्रभावी तौर पर हर्ष लोढ़ा को एमपी बिड़ला समूह की कंपनियों, ट्रस्टों और सोसायटी में चेयरमैन व निदेशक के तौर पर बने रहने के मामले की परेशानियों को दूर करता है।

बिड़ला पक्ष के वकील एनजी खेतान (वरिष्ठ पार्टनर, खेतान ऐंड कंपनी) ने कहा, अपील कोर्ट ने एकल न्यायाधीश के आदेश को कुछ सीमा तक संशोधित किया है, जो आंशिक तौर पर अपीलकर्ता और आंशिक तौर पर प्रतिवादी के हक में है।

हालांकि उन्होंने कहा कि हर्ष वर्धन लोढ़ा को एमपी बिड़ला समूह की किसी भी इकाई में कोई पद लेने से रोकने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश को अपील कोर्ट ने संशोधित नहीं किया है और कहा है कि लोढ़ा पर यह पाबंदी जारी रहेगी। एस्टेट के आकार को लेकर संशोधन वाले आदेश के एक हिस्से के खिलाफ बिड़ला पक्ष की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है।

खंडपीठ ने कहा है कि एस्टेट की सीमा उनके पास मौजूद शेयरों तक सीमित है। पहले अदालती आदेश में कहा गया था कि एस्टेट का विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सोसायटी में नियंत्रक हित है।

एपीएल कमेटी की शक्तियों पर पीठ ने कहा कि एपीएल मृत महिला की वैध वसीयत के हिसाब से चल सकती है, न कम और न ही ज्यादा।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement