facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्राहक चुन सकेंगे अपनी पसंद का कार्ड नेटवर्क, 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे नए नियम

Advertisement

ग्राहकों के पास विकल्प होगा कि वे कार्ड जारी किए जाते समय या किसी अन्य वक्त अपनी इच्छा मुताबिक कार्ड नेटवर्क का चयन कर सकेंगे।

Last Updated- September 29, 2023 | 11:27 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

बैंक अब 1 अक्टूबर 2023 से अपने ग्राहकों को चुनने के लिए कई कार्ड का विकल्प देंगे। इसका मतलब यह हुआ कि ग्राहक अपनी पसंद से डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड के रूप वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे को चुन सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 जुलाई को मसौदा परिपत्र जारी कर कार्ड नेटवर्क और बैंकों एवं गैर-बैंकिंग इकाइयों के बीच मौजूदा व्यवस्था में बदलाव किया था। अधिसूचना के मुताबिक कार्ड जारी करने वाले को अपने ग्राहकों को एक से अधिक कार्ड नेटवर्क का विकल्प देना होगा।

अधिसूचना के मुताबिक कार्ड जारी करने वाले एक से ज्यादा नेटवर्क के कार्ड जारी करेंगे और अनपे ग्राहकों को उनमें से कोई चुनने का विकल्प देंगे। ग्राहकों के पास विकल्प होगा कि वे कार्ड जारी किए जाते समय या किसी अन्य वक्त अपनी इच्छा मुताबिक कार्ड नेटवर्क का चयन कर सकेंगे। ये दिशानिर्देश 1 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि कार्ड जारी करने वाले कार्ड नेटवर्क के साथ ऐसा कोई समझौता या ऐसी कोई व्यवस्था नहीं करेंगे, जिससे कि उन्हें अन्य कार्डों की सेवाएं लेने में कोई व्यवधान पैदा हो। ऐसे में बैंकों को नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव समझौता करने से रोक दिया गया है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement