facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Data Protection Bill: निजी डेटा लीक के लिए सरकार जिम्मेदार?

Advertisement

सामान्य तौर पर सबसे ज्यादा लीक हुए निजी डेटा में आधार और पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी शामिल है।

Last Updated- August 02, 2023 | 11:13 PM IST
data center

सरकार गुरुवार को संसद में डिजिटल निजी डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 (Digital Personal Data Protection Bill) पेश करने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश लोगों का मानना है कि उनके निजी डेटा विभिन्न सरकारी एजेंसियों से लीक हुए हैं।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य तौर पर सबसे ज्यादा लीक हुए निजी डेटा में आधार और पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी शामिल है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट  23,000 नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित

एक सामुदायिक मंच लोकलसर्कल्स द्वारा जारी यह सर्वेक्षण रिपोर्ट भारत के 309 जिलों के 23,000 नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले करीब 45 फीसदी लोग टीयर 1 शहरों से ताल्लुक रखते हैं जबकि 34 फीसदी लोग टीयर 2 और 21 फीसदी लोगों का संबंध टीयर 3-4 शहरों और ग्रामीण जिले से है।

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 72 फीसदी नागरिकों का कहना है कि उनका निजी डेटा लीक हो गया है। करीब 56 फीसदी लोगों का मानना है कि इस लीक के लिए केंद्र सरकार के दफ्तर के डेटाबेस या कर्मचारी (ईपीएफ, पासपोर्ट, कोविन, आरोग्य सेतु, आधार और गाड़ी से जुड़ी जानकारी आदि) जिम्मेदार हैं।

किसी तरह की लीक में अपने डेटा गंवाने वाले 81 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य या स्थानीय सरकारी कार्यालय इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस सर्वेक्षण में प्रतिक्रिया देने वाले 10 नागरिकों में से 7 का मानना है कि एक या एक से अधिक निजी डेटा के साथ छेड़छाड़ की गई।

वहीं करीब 50 फीसदी नागरिकों का कहना है कि उनके आधार या पैन कार्ड, दोनों की जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है। वहीं करीब 75 फीसदी लोग इसके लिए दूरसंचार कंपनियों जबकि 69 फीसदी थिंक टैंक और वित्तीय सेवा प्रदाताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement