facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Data Protection Law: डेटा कानून के प्रभाव को लेकर ज्यादातर कंपनियां चिंतित

Advertisement

सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक केवल 36 प्रतिशत संगठनों में भारत के लिए डेटा संरक्षण अधिकारी (डीपीओ) हैं, जो कानून के तहत बेहद आवश्यक है।

Last Updated- October 30, 2023 | 10:52 PM IST
Draft Data Bill gets Cabinet ‘protection’

Data Protection law: भारत डेटा संरक्षण कानून से जुड़े गोपनीयता नियमन की वजह से कंपनियों के परिचालन और डेटा से जुड़े कामों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर करीब 52 प्रतिशत संगठन बेहद चिंतित हैं। पेशेवर सेवाएं देने वाली कंपनी ईवाई के अध्ययन में यह बात सामने आई है।

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम, 2023 लागू होने के कई महीने बाद जारी सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 32 प्रतिशत संगठनों को तकनीकी स्तर पर क्रियान्वयन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगभग 10 प्रतिशत संगठनों को इस बात की चिंता थी कि मौजूदा विक्रेता अनुबंधों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता होगी जबकि 50 प्रतिशत संगठनों को इसके लिए प्रासंगिक कौशल हासिल करना है लेकिन वे डेटा गोपनीयता कार्यों की आउटसोर्सिंग करने का विकल्प खुला रख रहे हैं।

डीपीडीपी अधिनियम की निश्चित प्रक्रियाओं के नियमों को अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया है लेकिन सरकार ने लगातार दावा किया है कि बड़े संगठनों को इसका पालन करने में अधिक समय नहीं लगेगा। केवल छोटी स्टार्टअप, सरकारी संस्था तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है।

सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक केवल 36 प्रतिशत संगठनों में भारत के लिए डेटा संरक्षण अधिकारी (डीपीओ) हैं, जो कानून के तहत बेहद आवश्यक है।

संगठनों का मानना है कि यह डीपीडीपी अधिनियम के तहत सहमति प्रबंधन फ्रेमवर्क का प्रबंधन करने की उनकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। अन्य जिन चुनौतियों की पहचान की गई है उनमें नियमन से जुड़े दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता में कमी, इनके अनुपालन में संसाधनों की कमी और बदलाव के लिए संगठनों में प्रतिरोध शामिल हैं।

इस अध्ययन में कहा गया है कि ये चुनौतियां संगठन के भीतर आवश्यक बदलावों को लागू करने में बाधा ला सकती हैं। ईवाई के अनुसार, इसके सर्वेक्षण में विभिन्न उद्योगों और विभिन्न भूमिकाओं वाले पेशे शामिल हैं। इसने पेशेवर सेवाओं, बैंकिंग और पूंजी बाजार, मीडिया एवं मनोरंजन, जीव विज्ञान, उपभोक्ताओं के लिए पैकेट वाले सामान और बीमा सहित कई उद्योगों के 105 पेशेवरों को शामिल किया।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement