facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रमुख दिवाला मामलों में चूकेगी समयसीमा!

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 8:43 AM IST
bank

भारतीय ऋणदाता कई प्रमुख दिवाला खातों के समाधान के लिए मार्च अंत तक की समयसीमा को चूकने वाले हैं, जिनमें रिलायंस कैपिटल (आरकैप) और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज भी शामिल हैं। इसके नतीजतन एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा फंस रहा है। बैंक मार्च के अंत तक पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य बना रहे थे ताकि वे इन खातों का समाधान कर सकें।

बिना समाधान वाले अन्य खातों में फ्यूचर रिटेल, लैंको अमरकंटक, रिलायंस ब्रॉडकास्ट और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस शामिल हैं।

एक बैंकर ने कहा ‘हालांकि कुछ मामलों में अधिक बोली लगाने वालों की पहचान की जा चुकी है, लेकिन मुकदमेबाजी की वजह से मार्च में मामला निपटाना मुश्किल होगा।’

बोली राशि का भुगतान करने वाले सबसे बड़े बोलीदाता के साथ कोई खाता तय हो जाने पर, उस खाते में बैंक के अवरुद्ध धन का हिस्सा मुक्त कर दिया जाता है और उसका इस्तेमाल उधार देने के मसद के लिए किया जा सकता है।

ऋणदाताओं ने कहा कि वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खाते के मामले में वेदांत समूह की प्रवर्तक कंपनी ट्विन स्टार हॉल्डिंग के पास समाधान का 63,000 करोड़ रुपये का दावा लंबित है, जिसने 3,000 करोड़ रुपये की अधिकतम बोली लगाई है।

यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं। राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) द्वारा उसकी पेशकश पर रोक लगाए जाने के खिलाफ कंपनी ने याचिका लगाई थी। मामला जनवरी 2022 से शीर्ष अदालत में लंबित है।

रिलायंस कैपिटल खाते के मामले में ऋणदाता दूसरी नीलामी के लिए एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ टॉरंट समूह द्वारा दायर याचिका पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। पहली नीलामी में टॉरंट 8,640 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। ऋणदाता मुंबई में आरकॉम की भू-संपदा भी बेचना चाह रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement