facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ऋण संकट के समाधान में सफल रहा: दीपक पारेख

Advertisement

एफटी एमएफ ने बॉन्ड बाजार में तरलता के अभाव के बीच बिकवाली दबाव को ध्यान में रखकर अप्रैल 2022 में अपनी 6 डेट योजनाएं बंद कर दी थीं।

Last Updated- September 15, 2023 | 11:01 PM IST
'Time to hang my boots', says Deepak Parekh

जाने-माने बैंकर दीपक पारेख (Deepak Parekh) ने शुक्रवार को मुंबई में एफटी एमएफ के एक कार्यक्रम में कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड (एफटी एमएफ) वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान जिस तरह से ऋण संकट का मुकाबला करने करने में सक्षम रहा, उसके लिए फंड की सराहना की जानी आवश्यक है।

एफटी एमएफ ने बॉन्ड बाजार में तरलता के अभाव के बीच बिकवाली दबाव को ध्यान में रखकर अप्रैल 2022 में अपनी 6 डेट योजनाएं बंद कर दी थीं।

उन्होंने कहा, ‘यह अत्यधिक अनिश्चितता का समय था, लॉकडाउन के बीच और तरलता की किल्लत के दौरान कुछ डेट फंड बिकवाली के दबाव में फंस गए थे। अत्यधिक बिकवाली निवेशकों की निवेश वैल्यू समाप्त कर सकती थी, लेकिन मूल्य सुरक्षित बनाने के मकसद से फंडों को बंद करने से यूनिटधारकों के बीच चिंता और गहरा गई थी।’

निवेशकों के भुगतान पर नजर रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसबीआई एमएफ को नियुक्त किया गया था। एसबीआई एमएफ ने हाल में सभी 6 योजनाओं के लिए परिसंपत्ति बिक्री प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा की है। इस बिक्री से यूनिटधारकों को योजनाएं बंद करते समय दर्ज की गई एयूएम का 100 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त हुआ है। जहां हाल के वर्षों में एमएफ उद्योग की मजबूत वृद्धि का संकेत मिला है, वहीं पारेख ने अनुपातहीन वृद्धि की आशंका भी जताई है।

उन्होंने कहा, ‘जहां म्युचुअल फंड उद्योग में मजबूत वृद्धि हुई है, वहीं हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। भारत में 50 करोड़ से ज्यादा पैन कार्डधारक हैं और 11 करोड़ से ज्यादा डीमैट खाते हैं, जिनमें से 6 करोड़ पिछले तीन साल में खुले हैं। इसके विपरीत, भारतीय म्युचुअल फंड उद्योग सिर्फ करीब 4 करोड़ निवेशकों तक पहुंच बना पाया है, जिससे अनुपातहीन वृद्धि का संकेत मिलता है।’

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement