facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेलॉयट ने अदाणी पोर्ट्स की 3 डील पर उठाए सवाल

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 10:30 PM IST
Gautam Adani

लेखा परीक्षक और परामर्श कंपनी डेलॉयट ने अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के खातों पर अपनी टिप्पणी में तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें अनुबंधकर्ता से वसूली शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है।

डेलॉयट हासकिन्स ऐंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में तीन इकाइयों के साथ सौदे को रेखांकित किया है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इन इकाइयों का समूह की कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है।

हालांकि ऑडिटर ने कहा कि वह कंपनी के बयान को सत्यापित नहीं कर सकती क्योंकि इसके सत्यापन को लेकर कोई स्वतंत्र जांच नहीं हुई है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और धन शोधन का आरोप लगाया था।

इसके साथ उसने संबद्ध पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर पर्याप्त खुलासे नहीं किए जाने की भी बात कही थी। हालांकि समूह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है। डेलॉयट ने कहा कि अदाणी समूह ने अपने आकलन और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा।

लेखा परीक्षक कंपनी ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के वित्तीय विवरण के नोट में कहा है, ‘समूह की तरफ से किया गया मूल्यांकन हमारे ऑडिट के उद्देश्यों के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करता है।’

उसने कहा कि स्वतंत्र रूप से बाहरी जांच के अभाव में और सेबी की जांच लंबित होने के कारण यह टिप्पणी नहीं कर सकता कि क्या कंपनी पूरी तरह से कानून का पालन कर रही थी। उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा कि उसे नियामक के स्तर पर विफलता या अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों के दाम में गड़बड़ी को लेकर कोई संकेत नहीं मिले हैं।

डेलॉयट ने जिन सौदों का जिक्र किया है, उसमें इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण खरीद अनुबंध शामिल हैं। इसी बारे में हिंडनबर्ग रिपोर्ट में संबद्ध पक्षों के बीच लेन-देन की बात कही गई है। इसमें कहा गया है, ‘31 मार्च, 2023 तक की स्थिति के अनुसार उस अनुबंधकर्ता से शुद्ध रूप से 2,749.65 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं।’

इसके अलावा कुछ अन्य पक्षों के साथ इक्विटी समेत वित्तीय लेन-देन के मामले थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में इसे संबद्ध पक्षों के बीच लेन-देन बताया गया है। हालांकि समूह ने हमें जो जानकारी दी है कि उसके अनुसार वे संबद्ध पक्ष नहीं है। डेलॉयट ने वित्तीय लेन-देन के बारे में कहा कि इन मामलों में कोई बकाया शेष नहीं है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 10:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement